सर्वजन पेंशन योजना : धनबाद के 2.04 लाख लाभुकों के खातों में भेजे गए ₹40.82 करोड़
- उपायुक्त आदित्य रंजन ने जारी किए अगस्त 2026 तक के आंकड़े, जिले में गोविंदपुर प्रखंड पेंशन वितरण में सबसे आगे
धनबाद। ‘झारखंड मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना’ के तहत धनबाद जिले के सामाजिक सुरक्षा तंत्र को मजबूती देते हुए अगस्त 2026 तक कुल 2,04,117 पात्र लाभुकों के बीच ₹40,82,34,000 (चालीस करोड़ बयासी लाख चौंतीस हजार रुपये) की राशि का भुगतान सुनिश्चित किया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि जिले के सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं और जरूरतमंद नागरिकों को बिना किसी बाधा के सामाजिक सुरक्षा का पूर्ण लाभ देना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
प्रखंड व अंचलवार भुगतान का विवरण
पेंशन वितरण में गोविंदपुर प्रखंड व अंचल सबसे आगे रहा, जहां 33 हजार से अधिक लाभुकों को ₹6.74 करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों और अंचलों में हुआ भुगतान इस प्रकार है:
| प्रखंड / अंचल | कुल लाभुक संख्या | भुगतान की गई कुल राशि (₹) |
| गोविन्दपुर | 33,723 | ₹6,74,46,000 |
| बाघमारा | 31,675 | ₹6,33,50,000 |
| धनबाद | 30,773 | ₹6,15,46,000 |
| झरिया | 22,082 | ₹4,41,64,000 |
| बलियापुर | 16,297 | ₹3,25,94,000 |
| तोपचांची | 13,897 | ₹2,77,94,000 |
| एग्यारकुण्ड | 11,793 | ₹2,35,86,000 |
| टुंडी | 10,530 | ₹2,10,60,000 |
| कलियासोल | 10,519 | ₹2,10,38,000 |
| निरसा | 9,907 | ₹1,98,14,000 |
| पुटकी | 8,768 | ₹1,75,36,000 |
| पूर्वी टुंडी | 4,153 | ₹83,06,000 |
| कुल योग | 2,04,117 | ₹40,82,34,000 |
समयबद्ध और पारदर्शी वितरण पर जोर
उपायुक्त ने दोहराया कि पेंशन की यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए सीधे लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है। जिला प्रशासन की कोशिश है कि योजना में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी पात्र व्यक्ति को अपनी पेंशन के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नए आवेदनों का भी त्वरित निष्पादन कर हर योग्य नागरिक को योजना से जोड़ा जाए।
- Dhanbad DC Aditya Ranjan
- Dhanbad News
- Dhanbad Pension Payout Status
- Dhanbad Sarvajan Pension Yojana
- Jharkhand Pension Scheme 2026
- Jharkhand Sarvajan Pension Yojana
- Mukhyamantri Sarvajan Pension Yojana Dhanbad
- Sarvajan Pension Yojana Beneficiary List
- गोविंदपुर प्रखंड पेंशन लिस्ट
- झारखंड सर्वजन पेंशन योजना
- धनबाद डीसी आदित्य रंजन
- धनबाद न्यूज
- धनबाद पेंशन वितरण लिस्ट
- मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना
- सर्वजन पेंशन योजना धनबाद
- सर्वजन पेंशन योजना राशि
- सर्वजन पेंशन योजना लाभार्थी सूची
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन झारखंड
Leave a comment