एफपीओ की बहनों ने उपायुक्त को बांधा रक्षा सूत्र, उपायुक्त ने सराहा ग्रामीण महिलाओं का योगदान
- गोविंदपुर किसान साथी प्रोड्यूसर कंपनी की महिला सदस्यों ने उपायुक्त आदित्य रंजन से की शिष्टाचार भेंट
- उपायुक्त ने कहा— जिले की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रतिबद्ध
धनबाद। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) ‘गोविंदपुर किसान साथी प्रोड्यूसर कंपनी’ से जुड़ी महिला सदस्यों ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर एफपीओ की बहनों ने उपायुक्त की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु जीवन की कामना की।
उपायुक्त ने सभी महिला सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और आजीविका संवर्धन में एफपीओ से जुड़ी महिलाओं की भूमिका अत्यंत सराहनीय है। उपायुक्त ने एफपीओ द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की उच्च गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन जिले की सभी बहनों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इससे पहले धांगी मोड़ स्थित ‘अल्टीमेट एनर्जी रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड’ के विद्यार्थियों ने भी उपायुक्त को रक्षा सूत्र बांधकर उनके सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर डीएमएफटी पीएमयू के अमर कुमार श्रीवास्तव, एफपीओ के सीईओ अब्दुल कयूम अंसारी, अंजना देवी, अंजली देवी, बिमला देवी, सरिता देवी, सुषमा देवी, मिथिला देवी, कल्पना देवी और मांडू देवी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
- Dhanbad DC Aditya Ranjan
- Dhanbad News
- Dhanbad Samachar
- DMFT Dhanbad
- FPO women tie Rakhi to Dhanbad DC
- Govindpur FPO news
- Jharkhand Local News
- Rakshabandhan Dhanbad
- एफपीओ महिला धनबाद
- गोविंदपुर किसान साथी प्रोड्यूसर कंपनी
- ग्रामीण अर्थव्यवस्था धनबाद
- धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन
- धनबाद न्यूज
- धनबाद समाचार
- महिला सशक्तिकरण धनबाद
- रक्षा सूत्र धनबाद DC
- रक्षाबंधन धनबाद
Leave a comment