रक्षाबंधन से पहले धनबाद की 3.46 लाख बहनों को तोहफा : ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत खाते में भेजे गए ₹86.52 करोड़
धनबाद: रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत धनबाद जिले की 3,46,084 बहनों के चेहरे पर मुस्कान आई है। जिले की सभी पात्र महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में जुलाई 2026 की सम्मान राशि का सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खातों (DBT) के माध्यम से हस्तांतरण कर दिया गया है।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के पारदर्शी क्रियान्वयन के साथ कुल 86 करोड़ 52 लाख 10 हजार रुपये की राशि सीधे बहनों के खातों में भेजी गई है।
प्रखंड एवं अंचल वार लाभुकों का विवरण
जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विभिन्न प्रखंडों व अंचल कार्यालयों के तहत लाभान्वित बहनों की सूची निम्न प्रकार है:
| क्रम सं. | क्षेत्र / कार्यालय का नाम | लाभुकों की संख्या |
| 1 | प्रखंड कार्यालय, बाघमारा | 44,189 |
| 2 | अंचल कार्यालय, बाघमारा | 7,373 |
| 3 | प्रखंड कार्यालय, बलियापुर | 21,370 |
| 4 | अंचल कार्यालय, बलियापुर | 1,136 |
| 5 | प्रखंड कार्यालय, धनबाद | 7,024 |
| 6 | अंचल कार्यालय, धनबाद | 32,382 |
| 7 | प्रखंड कार्यालय, एग्यारकुण्ड | 16,660 |
| 8 | अंचल कार्यालय, एग्यारकुण्ड | 5,297 |
| 9 | प्रखंड कार्यालय, गोविन्दपुर | 50,485 |
| 10 | अंचल कार्यालय, गोविन्दपुर | 853 |
| 11 | अंचल कार्यालय, झरिया | 44,341 |
| 12 | प्रखंड कार्यालय, कलियासोल | 19,894 |
| 13 | प्रखंड कार्यालय, निरसा | 23,715 |
| 14 | प्रखंड कार्यालय, पूर्वी टुण्डी | 9,721 |
| 15 | अंचल कार्यालय, पुटकी | 18,132 |
| 16 | प्रखंड कार्यालय, तोपचाँची | 27,020 |
| 17 | प्रखंड कार्यालय, टुण्डी | 16,492 |
| कुल | धनबाद जिला (कुल योग) | 3,46,084 |
इस डीबीटी भुगतान प्रक्रिया से जिले भर की महिलाओं में हर्ष का माहौल है और त्योहार से ठीक पहले मिली इस सहायता राशि से उन्हें सीधी आर्थिक राहत पहुंची है।
- Maiya Samman Yojana beneficiary list
- Maiya Samman Yojana DBT payment
- maiya samman yojana dhanbad
- Maiya Samman Yojana Dhanbad block list
- Maiya Samman Yojana Raksha Bandhan payment
- Maiya Samman Yojana status check
- आदित्य रंजन उपायुक्त धनबाद
- झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
- झारखंड सरकारी योजना 2026
- धनबाद समाचार
- मंईयां सम्मान योजना जुलाई किस्त
- मंईयां सम्मान योजना धनबाद
- मंईयां सम्मान योजना लिस्ट धनबाद
- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2026
- रक्षाबंधन मंईयां सम्मान योजना
Leave a comment