Home झारखण्ड धनबाद नगर निगम के सभी अंचलों में जल्द खुलेंगे आधार सेवा केंद्र, उपायुक्त ने दिए निर्देश
झारखण्डराज्य

धनबाद नगर निगम के सभी अंचलों में जल्द खुलेंगे आधार सेवा केंद्र, उपायुक्त ने दिए निर्देश

Share
dhanbad-municipal-corporation-aadhaar-seva-kendra
Share

धनबाद: नगर निगम क्षेत्र के निवासियों को अब आधार कार्ड बनवाने और उसमें सुधार कराने के लिए दूर-दराज के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आम नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही आधार नामांकन और अद्यतन (अपडेट) की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम के सभी अंचलों में नए आधार सेवा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

इस पहल को गति देते हुए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी आदित्य रंजन ने सीएससी एसपीवी (CSC SPV) झारखंड के राज्य प्रमुख को पत्र भेजकर जनहित में चिन्हित अंचलों में यथाशीघ्र आधार सेवा केंद्र खोलने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

इन 5 अंचलों में खुलेंगे नए केंद्र:

  • कतरास अंचल
  • छाताटांड़ अंचल
  • धनबाद अंचल
  • झरिया अंचल
  • सिन्दरी अंचल

नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत:

अंचल स्तर पर ये केंद्र शुरू होने से स्थानीय निवासियों को नया आधार बनवाने, नाम, पता, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक विवरण अपडेट कराने जैसी सुविधाओं के लिए अपने ही अंचल में आसानी से सेवाएं मिल सकेंगी। इससे लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...

कतरास: श्री कृष्णा मातृ सदन के 22 वर्ष पूरे, डॉ. शिवानी झा ने जताया आभार

धनबाद के कतरास स्थित श्री कृष्णा मातृ सदन के 22 साल पूरे।...