Home मनोरंजन Netflix की वेब सीरीज़ ‘बॉम्बे बेगम्स’ से 10 साल बाद एक्टिंग में होगी पूजा भट्ट की वापसी…..
मनोरंजन

Netflix की वेब सीरीज़ ‘बॉम्बे बेगम्स’ से 10 साल बाद एक्टिंग में होगी पूजा भट्ट की वापसी…..

Share
Share

नई दिल्ली : लगभग 10 सालों तक एक्टिंग से दूर रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट नेटफ्लिक्स की सीरीज़ बॉम्बे बेगम्स के साथ लौट रही हैं। इस सीरीज़ को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा। सीरीज़ का फ़र्स्ट लुक मंगलवार को जारी किया गया।

पूजा ने फ़र्स्ट लुक सोशल मीडिया के ज़रिए शेयर किया। सीरीज़ में पूजा के साथ अमृता सुभाष, शहाना गोस्वामी, प्लाबिता बोरठाकुर और आध्या आनंद केंद्रीय भूमिकाओं में हैं। इन पाचों को ही फ़र्स्ट लुक पोस्टर पर जगह दी गयी है। यह पांच आधुनिक भारतीय महिलाओं की कहानी है, जो महत्वाकांक्षी हैं। कायमाबी और ताकत इनकी मंज़िल है। पूजा ने फ़र्स्ट लुक शेयर करके लिखा- उठो और छा जाओ। उस औरत से अधिक ताक़तवर कोई नहीं, जिसने ख़ुद को बनाया हो। कहना ठीक होगा, मैं लौट आयी हूं। बॉम्बे बेगम्स और नेटफ्लिक्स का शुक्रिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja B (@poojab1972)

 

बॉम्बे बेगम्स का निर्देशन अलंकृता श्रीवास्तव ने किया है। अलंकृता की कहानियों में महिला सशक्तिकरण और रूढ़िवादी सोच के ख़िलाफ़ बग़ावत का भाव रहता है। लिपस्टिक अंडर माई बुर्का और डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे अलंकृता के स्टाइल को बख़ूबी दिखाती हैं। डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे में कोंकणा सेन शर्मा और भूमि पेडनेकर ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। यह फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की गयी थी।

पूजा की वापसी का कई सेलेब्रिटीज़ ने स्वागत किया। दिया मिर्ज़ा, कश्मीरा शाह ने कमेंट करके अपना प्यार और ख़ुशी ज़ाहिर की। पूजा भट्ट आख़िरी बार राहुल बोस की डायरेक्टोरियल डेब्यू फ़िल्म एवरीबडी सेज़ आई एम फाइन में नज़र आयी थीं। यह फ़िल्म 2001 में रिलीज़ हुई थी। यह फ़िल्म कुछ फेस्टिवल्स में भी दिखायी गयी थी। पूजा इसके बाद फ़िल्मों के निर्माण और निर्देशन में जुट गयीं। 2003 में उन्होंने पाप फ़िल्म से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था, जिसमें जॉन अब्राहम और उदिता गोस्वामी मुख्य भूमिकाओं में थे।

पूजा की आख़िरी डायरेक्टोरियल फ़िल्म जिस्म 2 है, जो 2012 में आयी थी। इस फ़िल्म से अमेरिकन एडल्ट फ़िल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस सनी लियोनी बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पिछले साल डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई सड़क 2 में पूजा भट्ट तस्वीरे के माध्यम से नज़र आयी थीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Dhurandhar Box Office Day 18:Ranveer Singh  की Film 600 करोड़ के करीब,1000 करोड़ Global का सपना साकार!

Dhurandhar Box Office डे 18: Ranveer Singh की फिल्म भारत में 571.75 करोड़,...

Akshaye Khanna का चौंकाने वाला राज़:Amitabh और पापा Vinod के साथ कभी नहीं काम करूंगा–क्यों?

Akshaye Khanna का खुलासा: अमिताभ बच्चन और पापा विनोद खन्ना के साथ...

2025 की Top 10 Bollywood फिल्में:Dhurandhar से Chhaava तक–कमाई के Record तोड़ दिए!

2025 बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस: Dhurandhar 845 करोड़, Chhaava 808 करोड़ टॉप। एक्शन-थ्रिलर...

Stranger Things S5 Vol 2-Episode लंबाई, Director और Emotional Climax के राज़

Stranger Things S5 Vol 2 क्रिसमस पर रिलीज: एपिसोड 5-7 की 3.5...