Home Breaking News Top News यूपी बोर्ड की परीक्षा की तारीक घोषित, 24 अप्रैल से शुरू होंगे 10वीं व 12वीं के परीक्षा
Top Newsउत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड की परीक्षा की तारीक घोषित, 24 अप्रैल से शुरू होंगे 10वीं व 12वीं के परीक्षा

Share
Share

लखनऊ। यूपी बोर्ड ने वर्ष 2021 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई को खत्म होंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं 12 कार्य दिवसों में संपन्न होकर 10 मई को समाप्त होंगी, वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में संपन्न होकर 12 मई को खत्म होंगी।

बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली में सुबह आठ बजे से सुबह 11:15 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 56,03,813 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को वर्ष 2021 की यूपी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा एक साथ 24 अप्रैल को शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 12 कार्यदिवसों पूरी कराकर 10 मई को खत्म हो जाएंगी।

परीक्षा में कुल 56,03,813 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें हाइस्कूल के 29,94,312 और इंटरमीडिएट के 26,09,501 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। दोनों परीक्षाओं में कुल 31,47,793 बालक और 24,56,020 बालिकाएं पंजीकृत हैं। परीक्षा कार्यक्रम माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर भी उपलब्ध है। इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा कोरोना महामारी और पंचायत चुनाव के चलते देर से हो रही हैं। बीते वर्ष 2020 में परीक्षाएं 18 फरवरी से ही शुरू हो गईं थी।

 

 

 

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने की अपनी नाबालिग बेटी की हत्या।

बिजनौर । नगीना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना...

अलीगढ़ में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ सपा का प्रदर्शन।

अलीगढ़। शहर में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों के खिलाफ विरोध तेज होता...

राज्य मंत्री की मौजूदगी में मनाई गई भगवान परशुराम जयंती।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात में भगवान परशुराम जयंती बड़े ही...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बदलेगी महिलाओं की राजनीतिक तस्वीर – प्रतिभा शुक्ला

कानपुर देहात । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में नारी शक्ति...