Home Breaking News बंगाल में अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा- चुनाव समाप्त होने तक ममता दीदी भी बोलेंगी ‘जय श्री राम’
Breaking Newsपश्चिम बंगाल

बंगाल में अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा- चुनाव समाप्त होने तक ममता दीदी भी बोलेंगी ‘जय श्री राम’

Share
Share

पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कूचबिहार में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि बंगाल के अंदर माहौल ऐसा कर दिया गया है कि जय श्री राम’ बोलना माने गुनाह है। अरे ममता दीदी बंगाल में जय श्रीराम नहीं बोला जाएगा तो क्या पाकिस्तान में बोला जाएगा।   शाह ने कहा कि मैं वादा कर रहा हूं कि चुनाव समाप्त होने तक ममता दीदी भी ‘जय श्री राम’ बोलेंगी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कहा कि ममता दीदी हमेशा पीएम मोदी से झगड़ती रहती हैं। सुभाष बाबू के कार्यक्रम में भी उन्होंने झगड़ा कर लिया। आखिर सुभाष बाबू का कार्यक्रम था तो उसमें झगड़ा न करतीं, लेकिन वह झगड़ा करती रहती हैं। इस चुनाव में ऐसी सरकार बना दीजिए, जो मोदी जी के साथ चलकर बंगाल के विकास काम करे। एक इंजन मोदी सरकार का और दूसरा इंजन बंगाल की बीजेपी सरकार का रहेगा तो मिलकर राज्य को बहुत आगे ले जाएंगे।

“> अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने एक योजना बनाई है कि हर गरीबों के घर में अगर कोई बीमार होता है तो 5 लाख तक का सारा खर्चा उनका मोदी सरकार उठाती है। लेकिन ये योजना आपको नहीं मिल रही क्योंकि ममता दीदी को ये योजना पसंद नहीं है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

“भैया को भगा दिया, अब दीदी की बारी” – दिल्ली CM रेखा गुप्ता का ममता पर तीखा तंज

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कोलकाता दौरे पर ममता बनर्जी पर...

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: अब दावों-आपत्तियों पर ADJ रैंक जज करेंगे फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के SIR (वोटर लिस्ट क्लीन-अप) में न्यायिक...

ममता बोलीं—“बंगाल के महान व्यक्तित्वों के लिए नए प्रीफिक्स मत खोजिए”​

ममता बनर्जी ने PM मोदी के ‘स्वामी रामकृष्ण परमहंस’ लिखने पर आपत्ति...

1 अप्रैल से 1500 रुपए हर महीने? ममता सरकार का युवा साथी प्लान किसको फायदा पहुँचाएगा

ममता बनर्जी ने बांग्लार युवा साथी योजना को अगस्त से आगे बढ़ाकर...