Home Breaking News Top News हिमाचल के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी, रास्ते हुए ब्लॉक
Top Newsहिमाचल प्रदेश

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी, रास्ते हुए ब्लॉक

Share
Share

हिमाचल प्रदेश। लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज बदल गया और वहां भारी बर्फबारी देखी गई। जिसके बाद लाहौल-स्पीति जिले के सिस्सू में राष्ट्रीय राजमार्ग 3 ब्लॉक हो गया। इससे पहले शनिवार को क्षेत्र में शीत लहर का कहर देखने को मिला था। जिससे स्थानीय लोगों को खासा मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

अब राष्ट्रीय राजमार्ग 3 के ब्लॉक हो जाने के बाद लोगों को आवाजाही में परेशानी होगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी थी कि रविवार को भारी बर्फबारी होने की चेतावनी दी थी। बर्फबारी और रास्ते ब्लॉक होने से लोगों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं।

पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी और बारिश देखी गई और मैदानी इलाके, पंजाब और उसके आस-पास वाले इलाकों पर एक चक्रवाती परिसंचरण शुरू होता देखा गया। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इसके पड़ोस पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पैदा हुआ।

आईएमडी के अनुसार इन्हीं वजहों से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश और बर्फबारी देखमने को मिल सकती है। इसी के साथ कुछ जगहों पर बारिश के साथ मध्यम गरज के होने की भी संभावना है।

उत्तराखंड में भी इसी तरह के मौसम का अनुभव होने की उम्मीद है। उत्तर पंजाब, उत्तरी हरियाणा और चंडीगढ़ में रविवार तक हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हिमाचल में 1 अप्रैल से टोल महंगा: बाहरी गाड़ियों पर बड़ा झटका

हिमाचल सरकार 1 अप्रैल से नई टोल पॉलिसी 2026-27 लागू कर रही...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...