Home Breaking News Top News चमोली त्रासदी: रोंगथी में एक और झील बनी, हो सकता है बहुत बड़ा हादसा
Top Newsउत्तराखंड

चमोली त्रासदी: रोंगथी में एक और झील बनी, हो सकता है बहुत बड़ा हादसा

Share
Share

उत्तराखण्ड। वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान ने रैंणी गांव के ऊपर ऋषिगंगा के जलागम क्षेत्र रोंगथी में एक विशाल झील बनने का खुलासा किया है। संस्थान ने झील बनने की जानकारी राज्य सरकार और चमोली जिला प्रशासन को दे दी है। संस्थान के निदेशक के मुताबिक झील से पानी की निकासी भी नहीं हो रही है, जो खतरनाक हो सकता है।

वाडिया संस्थान के निदेशक डॉ. कलाचंद सांई ने बताया कि रैणी, तपोवन इलाके में आपदा के कारणों का वैज्ञानिक विश्लेषण करने गई उनकी टीम ने झील बनने की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इस झील का आकार काफी बड़ा है। टूटने की स्थिति में झील खतरनाक हो सकती है।

डॉ. सांई ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों द्वारा झील बनने की जानकारी देने के बाद वाडिया की टीम ने ऋषिगंगा कैचमेंट का दुबारा हवाई सर्वे किया। सर्वे के दौरान रोंगथी ग्लेशियर क्षेत्र में यह झील देखी गई। हालांकि अधिक ऊंचाई होने के कारण अभी ये स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि झील में कितनी मात्रा में पानी है और इसकी लम्बाई व गहराई कितनी है।

झील का मुहाना बंद है और उससे पानी की निकासी नहीं हो रही है। झील के निचले हिस्से में पड़े रॉक मास से यह पता चल रहा है कि यह पूरी तरह से नया मलबा है जो आपदा आने के बाद का है। यदि झील का मुहाना इस स्थिति में एकाएक खुला तो एक बार फिर निचले इलाकों में मुश्किल हो सकती है। अभी ये कहना मुश्किल है कि झील हादसे से पहले से मौजूद थी या आपदा के बाद बनी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...