Home Breaking News Top News पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के भतीजे का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला,फैली सनसनी
Top Newsउत्तर प्रदेश

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के भतीजे का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला,फैली सनसनी

Share
Share

उत्तरप्रदेश। पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। शव मिलने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया जीआरपी पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में ले लिया है।

परसावां निवासी शुभम प्रजापति पुत्र जगदीश प्रसाद प्रजापति लाइट का काम करता था। परिजनों की मानें तो वह रात में कहीं लाइट लगाने के लिए गया था। उसके बाद लौट कर घर नहीं आया।

सुबह एक लोको पायलट ने अमेठी स्टेशन पर अमेठी कोतवाली अंतर्गत खेरोना के निकट शव पड़े होने की सूचना दी। मामले की सूचना पर जीआरपी आरपीएफ व स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। शव की शिनाख्त शुभम प्रजापति के रूप में की गई। शव को रेलवे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी दिनेश सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

एसपी ने बताया कि मामला रेलवे से जुड़ा है रेलवे पुलिस ने फिलहाल आत्महत्या दर्ज किया है। परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। रेलवे पुलिस द्वारा अन्य स्तर से जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस भी अपने स्तर पर लगी हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

निजी स्कूलों की मनमानी पर रोकथाम को लेकर सौंपा गया ज्ञापन।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात में निजी स्कूलों की मनमानी अब...

उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी में नई कंपनी की शुरुआत।

श्री हरि इंटरप्राइजेज में मिलेगा हेल्थ फ्रेंडली प्रोडक्ट। लखीमपुर खीरी : उत्तर...

प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने की अपनी नाबालिग बेटी की हत्या।

बिजनौर । नगीना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना...

अलीगढ़ में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ सपा का प्रदर्शन।

अलीगढ़। शहर में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों के खिलाफ विरोध तेज होता...