Home Breaking News Top News चमोली हादसा : परिजनों की चीख-चीत्कारों से गूंज रहा है तपोवन
Top Newsउत्तराखंड

चमोली हादसा : परिजनों की चीख-चीत्कारों से गूंज रहा है तपोवन

Share
Share

उत्तराखण्ड। तपोवन सुरंग में मौत का शिकार बने अपने परिजनों को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा बैराज क्षेत्र परिजनों की करूण चीत्कारों से गूंज रहा है। कीचड़ में लथपथ शवों देखकर साफ लग रहा है कि उन्हें बहुत दर्दनाक मौत नसीब हुई।

अपने परिजनों की तलाश में आए लोगों को सुरंग क्षेत्र से दूर रोका गया है। सुरंग से बचाव टीमें जैसे जैसे शव बाहर लाती, दूर खड़े लोगों की आंखों से आंसू झरने लगते। सोमवार को सुरंग से सबसे पहले पोखरी के संजय का शव सुरंग से बाहर लाया। संजय के परिजन भी उसकी तलाश में आए हुए थे। शव की शिनाख्त होने के बाद जैसे ही पता चला कि संजय न रहा, परिजनों की चीख- करूण चीत्कारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

स्थानीय देवेंद्र सिंह के साथ संजय के परिजन यहां आए थे। अपने जिगर के टुकड़े को कीचड़ में लथपथ निष्प्राण देख परिजनों की आंखों आंसुओं का सैलाब बह निकला। सोनू लोदी और गजेन्द्र का शव भी इसी टनल से मिला। सोनू के ताऊ और गजेन्द्र के भाई को भी रो रोकर बुरा हाल था। सलदार का शव भी मलवे से पूरी तरह लिपा ढका है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...