Home Breaking News Top News बिहार :हाईवे किनारे बनेंगे नैनो मार्केट,यात्रियों को मिलेगी बेहतर खान-पान की सुविधा
Top Newsबिहार

बिहार :हाईवे किनारे बनेंगे नैनो मार्केट,यात्रियों को मिलेगी बेहतर खान-पान की सुविधा

Share
Share

बिहार। सफर के दौरान यात्रियों को अब खान-पान की बेहतर सुविधा मिलेगी। खरीदारी के लिए सड़क से उतरकर कहीं दूर जानें की जरूरत नहीं होगी। नेशनल हाईवे के किनारे ही नैनो मार्केट होगा। इसमें रेस्टोरेंट, एटीएम, क्रॉफ्ट शॉप, ढाबा से लेकर बच्चों के खेलने की भी व्यवस्था होगी। लोगों को यह सुविधा देने के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के बिहार के अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है।

दरअसल, सड़क से लंबी दूरी तय करने वालों को अक्सर खान-पान की समस्या होती है। खासकर अगर कोई शहर इलाके से हटकर खाना खाने या आराम करना चाहें तो उन्हें यह सुविधा नहीं मिल पाती है। इसे देखते हुए सरकार ने तय किया है कि नेशनल हाईवेे के किनारे हर 40 से 60 किलोमीटर की दूरी पर ऐसी व्यवस्था हो, जिससे सड़क से सफर करने वाले यात्रियों को सभी तरह की सुविधा मिल जाए। लेकिन यह मार्केट टोल प्लाजा से कम से कम एक किलोमीटर की दूरी पर होगा ताकि जाम न लगे।

अगर कोई धार्मिक, ऐतिहासिक व पर्यटकीय स्थल होगा तो उसके आसपास वाले स्थानों को तवज्जो दिया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि यात्रियों को सुविधा सड़क के दोनों किनारे मिलेगी ताकि किसी को सड़क पार कर इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आना-जाना नहीं पड़े।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हीरो राजन कुमार को मिला दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान।

भागलपुर (बिहार) । भागलपुर के स्थानीय गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर में...

बिहार में स्कूल-मंदिर के पास मांस-मछली बिक्री पर बैन: “बच्चों में हिंसक प्रवृत्ति रोकने के लिए”

बिहार सरकार ने शैक्षिक और धार्मिक संस्थानों के पास मांस-मछली की खुली...

2016 की पूर्ण शराबबंदी पर फिर बहस: NDA सहयोगी बोले—इम्प्लीमेंटेशन फेल, राजस्व नुकसान बढ़ रहा

बिहार में 2016 से लागू पूर्ण शराबबंदी पर NDA सहयोगियों ने मुख्यमंत्री...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...