Home Breaking News Top News मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने 2 सगे भाइयों को मारी गोली,फरार
Top Newsदिल्ली

मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने 2 सगे भाइयों को मारी गोली,फरार

Share
Share

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सोमवार की देर रात बदमाशों ने दो भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में दोनों भाई गोली लगने से घायल हो गए। घटना का कारण यह बताया जा रहा है कि बदमाश गली में खड़ी बाइकों में तोड़फोड़ कर रहे थे तो दोनों भाइयों ने उनका विरोध किया था। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की और एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई है। जिसके चलते बदमाशों ने उन पर  फायरिंग कर दी। घायलों की पहचान अप्पू और सूरज के रूप में हुई है। जिनमें अप्पू की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...