Home Breaking News Top News पैंगोंग इलाके से चीनी सेना हट रही है पिछे , जल्द होगी सीनियर कमांडरों की बैठक
Top Newsदिल्लीराज्यराष्ट्रीय न्यूज

पैंगोंग इलाके से चीनी सेना हट रही है पिछे , जल्द होगी सीनियर कमांडरों की बैठक

Share
Share

पूर्वी लद्दाख में पेंगोंग लेक इलाके से दोनों देशों की सेनाएं तय समझौते के तहत लगातार पीछे हट रही हैं। मंगलवार को चीनी सेना ने कैलाश रेंज और फिंगर-5 इलाके से वापसी की है। जबकि भारतीय सैनिक पेंगोंग लेक के दक्षिणी हिस्से की कई ऊंची चोटियों से हट रहे हैं। यहां अगस्त में सैनिकों ने पोजीशन संभाली थी, जिसके बाद ही चीनी सेना के लिए मुश्किल पैदा हुई थी।

भारतीय सेना की तरफ से जारी तस्वीरों में स्पष्ट नजर आ रहा है कि चीनी सैनिकों का काफिला तेजी से कैलाश रेंज से आगे बढ़ रहा है। उसमें बड़ी संख्या में टैंक आदि भी हैं। कुछ चित्रों में चीनी सैनिक पहाड़ियों पर बने अपने ढांचों को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि अब तक 200 से अधिक टैंक चीनी सेना के रवाना हो चुके हैं। तय समझौते के अनुरूप भारतीय सैनिक एवं टैंक भी पीछे हट रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, पेंगोंग लेक इलाके से सेना की वापसी को लेकर जो समझौता हुआ था, उसमें पूरी प्रक्रिया की निगरानी भी शामिल है। दोनों देश एक-दूसरे की पीछे हटने की प्रक्रिया की निगरानी भी कर रहे हैं। इसके लिए ड्रोन एवं उपग्रह का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारतीय सेना की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है कि अभी तक दोनों तरफ से पीछे हटने को लेकर हुए समझौते का सही तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर जनाक्रोश मार्च

धनबाद (झारखंड) : आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर झारखंड में बढ़ते...

धनबाद पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 अपराधी गिरफ्तार

चोरी की 13 मोटरसाइकिल समेत लॉक तोड़ने वाला औजार बरामद गिरफ्तार आरोपियों...

मुहर्रम में सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई – उपायुक्त

उपद्रवियों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन – एसएसपी धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त...

गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में दिनदहाड़े आटा मिल कर्मी की गोली मारकर हत्या

धनबाद (झारखंड) : गोंदूडीह ओपी क्षेत्र के खरिकाबाद 7 नंबर हिलटॉप आउटसोर्सिंग...