Home Breaking News Top News नीलकंठ मंदिर पहुंचे विजय राज और अभिनेत्री शीबा,बाबा नीलकंठ के किये दर्शन
Top Newsउत्तराखंड

नीलकंठ मंदिर पहुंचे विजय राज और अभिनेत्री शीबा,बाबा नीलकंठ के किये दर्शन

Share
Share

ऋषिकेश। फिल्म अभिनेता विजयराज और अभिनेत्री शीबा चड्ढा ने बुधवार को नीलकंठ मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने उत्तराखंड की सुंदर प्राकृतिक छटा की प्रशंसा की। इन कलाकारों को देखते ही सेल्फी लेने के लिए प्रशंसक उमड़ पड़े। बुधवार सुबह बॉलीवुड अभिनेता विजयराज और अभिनेत्री शीबा चड्ढा नीलकंठ मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।

अभिनेता विजयराज ने कहा कि उत्तराखंड की वादियों में जो सकुन है, वह बड़े शहरों में नहीं मिल सकता। प्रकृति का आनंद उठाने के लिए उत्तराखंड की शांत वादियां बहुत सुंदर है। उत्तराखंड में प्राचीन मंदिरों में आना सौभाग्य की बात है। अभिनेता विजयराज कॉमेडी मूवी वैलकम, मुम्बई एक्सप्रेस, धमाल, दीवाने हुए पागल, रन सहित सूरमा, आईएम 24, बेनाम, अनवर, फूल एंड फाइनल, शबनम मौसी, लव इन नेपाल सहित कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं शीबा चड्डा ने हम दिल दे चुके सनम, लक बाय चांस, तलाश जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। इसके साथ ही वे लव मैरेज, ये कस्तुरी, ना आना इस देस लाडो, कहानी सात फेरों की सहित कई धारावाहिक में भी अभिनय कर चुकी हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...