Home Breaking News Top News पंजाब में कांग्रेस की जीत से चंडीगढ़ के नेताओं की उम्मीद जागी,बढ़ा उत्साह
Top Newsपंजाब

पंजाब में कांग्रेस की जीत से चंडीगढ़ के नेताओं की उम्मीद जागी,बढ़ा उत्साह

Share
Share

चंडीगढ़। पंजाब सहित जिला मोहाली में अधिकतर कांग्रेस के उम्मीदवार जीतने पर चंडीगढ़ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ा है। जिला मोहाली के सात निकाय में से कांग्रेस को बहुमत मिला है। चंडीगढ़ कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि इसका असर इस साल के अंत में होने वाले नगर निगम चुनाव में भी देखने को मिलेगा।

इस समय चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा का कब्जा है और कांग्रेस के सिर्फ पांच ही पार्षद है। इस समय चंडीगढ़ कांग्रेस की हालत पतली है। संगठनात्मक तौर पर भी पार्टी कमजोर है इसलिए ही हाईकमान ने चंडीगढ़ कांग्रेस का अध्यक्ष बदला है।

जबकि मोहाली नगर निगम के परिणाम की घोषणा वीरवार को होगी।चंडीगढ़ कांग्रेस के नेताओं को यहां पर जीत की उम्मीद लग रही है।हालांकि मोहाली नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी भी जीत का दावा कर रही है।मोहाली नगर निगम में आप आजाद ग्रुप से गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है।

21 जनवरी को चावला की ताजपोशी पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू भी आ रहे हैं।मालूम हो कि चंडीगढ़ कांग्रेस के साथ साथ भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला मोहाली के निकाय चुनाव में प्रचार किया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भगवंत मान का दिल्ली पर तंज: पंजाब का धुआं नहीं आ रहा, पराली जलाना घटा 80%

पंजाब CM भगवंत मान ने दिल्ली के स्मॉग पर पंजाब को दोष...

पंजाब के तीन पवित्र शहर: अमृतसर, आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो में अब मांस-शराब पर पूर्ण रोक

पंजाब सरकार ने अमृतसर की वॉल्ड सिटी, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी...

अमृतसर के कई स्कूलों को बम धमकी ई‑मेल: छात्र सुरक्षित निकाले गए

अमृतसर के 10–12 स्कूलों को बम धमकी ई‑मेल मिलने के बाद छात्रों...

किसानों ने PSPCL ऑफिस घेरा: बिजली बिल से निजी कंपनियां आएंगी, बिल बढ़ेगा 

पंजाब में SKM किसानों ने बिजली संशोधन बिल 2025 और बीज बिल...