Home Breaking News Top News नाबालिग लड़की से चलती ऑटो में मारपीट और लूटपाट, चार गिरफ्तार
Top Newsदिल्ली

नाबालिग लड़की से चलती ऑटो में मारपीट और लूटपाट, चार गिरफ्तार

Share
Share

दिल्ली। कालका जी इलाके में नाबालिग लड़की को लिफ्ट देकर उसके साथ चलती ऑटो में लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने लूटपाट का विरोध करने पर पीडि़ता के साथ मारपीट भी की थी।

वहीं पुलिस से बचने के लिए इन्होंने ऑटो पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों में इश्तियाक आलम, विकास कुमार, दीपक और अर्जुन शामिल हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने लूटा गया बैग, सोने की बालियां, नाक की पिन, दो मोबाइल और ऑटो बरामद किया है।

साउथ-ईस्ट डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि घटना रात करीब 10 बजे के आसपास की है। स्थानीय पुलिस को नाबालिग लड़की के साथ चलती ऑटो में लूटपाट की सूचना मिली थी। पीड़िता ने यह बताया था कि लड़की ने जैतपुर से आश्रम चौक जाने के लिए ऑटो पकड़ा था, जिसमें ऑटो चालक समेत चार लोग पहले से ही सवार थे।

उसे लिफ्ट देने के बहाने चलती ऑटो में लूट की वारदात को अंजाम दिया और फिर लोटस टेम्पल के पास उसे ऑटो से धक्का देकर फरार हो गए थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई थी।

पीड़िता के बयान पर कालकाजी थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की। पुलिस ने उसके लूटे गए मोबाइल को सर्विलांस में लगाकर एक आरोपी विकास तक पहुंची, जो मोबाइल को सस्ते में बेचने के चक्कर में था।

फिर पुलिस ने उसके सगे भाई दीपक को सौरभ विहार स्थित किराए के मकान से दबोचा और अन्य दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर ऑटो समेत लूट का बाकी माल भी बरामद कर लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...