Home Breaking News Top News 10 लाख पुराने हाथी के दांत से निकाला गया दुनिया का सबसे पुराना डीएनए
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

10 लाख पुराने हाथी के दांत से निकाला गया दुनिया का सबसे पुराना डीएनए

Share
Share

रूस के बर्फ से ढंके साइबेरियाई इलाके में पाए गए एक 10 लाख साल पुराने प्राचीन हाथी (मैमथ) से वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे पुराना डीएनए निकाला है। वैज्ञानिकों ने बताया कि ये हाथी प्राचीन काल में पूरे साइबेरिया में विचरण करते रहते थे।

शोधकर्ताओं ने हाल ही में दो हाथियों के चबाने वाले दांत से डीएनए निकाला था और उसकी मैपिंग की थी। ये हाथी साइबेरिया की बर्फ के नीचे लाखों साल से दबे हुए थे। वैज्ञानिकों ने पाया कि यह डीएनए 10 लाख साल पुराना था, जो अब तक का सबसे पुराना डीएनए है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड एक प्राचीन घोड़े के नाम था, जो 5 लाख 60 हजार साल से 7 साल 80 हजार साल पुराना था। प्राचीन हाथियों के दांत की जांच करने वाले शोधकर्ताओं ने बताया कि ये चबाने वाले दांत दो अलग-अलग तरीके के हाथियों के थे। वैज्ञानिकों ने यह पहली बार पता लगाया है कि हाथी के ये दांत कितने पुराने थे। इस डीएनए का पता लगाने के लिए सबसे पहले उस इलाके की चट्टान का अध्‍ययन किया गया, जहां से इस हाथी के दांत को निकाला गया था। यह चट्टान 11 लाख से 12 लाख साल पुरानी थी। दूसरा दांत भी एक चट्टान से ही निकाला गया था, जो 5 लाख से 12 लाख साल पुरानी थी। वैज्ञानिकों ने भूगर्भिक आंकड़े का जेनेटिक डेटा से मिलान किया। इसके बाद दांतों की उम्र का अंदाजा लगाया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...