Home Top News कांग्रेस विधायक दल की बैठक बेनतीजा, मुख्यमंत्री का विपक्ष के पास 11 MLA होने का दावा
Top Newsपुडुचेरीराज्यराष्ट्रीय न्यूज

कांग्रेस विधायक दल की बैठक बेनतीजा, मुख्यमंत्री का विपक्ष के पास 11 MLA होने का दावा

Share
Share

पुडुचेरी में उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन द्वारा मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को 22 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिए जाने के बाद गुरुवार रात हुई सत्तारूढ़ कांग्रेस विधायक दल की बैठक बेनतीजा रही। बैठक के दौरान आगे की रणनीति पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका और बहुमत साबित करने से एक दिन पहले बैठक करने का संकल्प लिया गया।

मुख्यमंत्री आवास में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद नारायणसामी ने दावा किया कि केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा में नामित किए गए तीनों (भाजपा) विधायकों को विश्वास प्रस्ताव के दौरान मतदान का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह विपक्ष के पास 14 नहीं बल्कि 11 विधायकों का संख्याबल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर विधि विशेषज्ञों की सलाह लेंगे।

पिछले महीने से दो मंत्रियों सहित चार विधायकों के इस्तीफे के बाद नारायणसामी सरकार संकट का सामना कर रही है। पुडुचेरी की नवनियुक्त उप राज्यपाल सौंदरराजन ने 22 फरवरी को विधानसभा का सत्र बुलाया है, जिस दौरान विश्वास मत के जरिए नारायणसामी सरकार का भविष्य निर्धारित होगा।

पुडुचेरी की 33 सदस्यीय विधानसभा में अभी 28 सदस्य ही हैं, जिनमें कांग्रेस के 10 सदस्य हैं और इनमें विधानसभा अध्यक्ष भी शामिल हैं। कांग्रेस के गठबंधन साझेदार द्रमुक के तीन सदस्य तथा माहे क्षेत्र से एक निर्दलीय विधायक का भी नारायणसामी नीत सरकार को समर्थन प्राप्त है। वहीं, विपक्षी दलों के 14 सदस्य हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किया योगाभ्यास

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति निकेतन को सार्वजनिक भ्रमण के लिए खोला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को देहरादून में राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति...

25 जून, ‘संविधान हत्या दिवस’-एक दु:खद स्मरण : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को उपस्थित लोगों को एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक...

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू ?

पवन सिंह की पहली पसंद अभी भी BJP ही है आखिर क्यू...