Home Breaking News Top News लगातार 12वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम,लोग परेशान
Top Newsदिल्ली

लगातार 12वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम,लोग परेशान

Share
Share

नई दिल्ली।कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार रात क्रूड ऑयल WTI का फ्यूचर भाव 2.45 फीसद या 1.48 डॉलर की गिरावट के साथ 59.04 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं, ब्रेंट ऑयल का फ्यूचर भाव 1.89 फीसद 1.21 डॉलर की गिरावट के साथ 62.72 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को लगातार 12वें दिन इन उत्पादों की कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। आइए देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानते हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 39 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, जिससे यह बढ़कर 90.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

वहीं, दिल्ली में डीजल का भाव 37 पैसे बढ़कर 80.97 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसी तरह मुंबई में शनिवार को पेट्रोल की कीमत बढ़त के साथ 97 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, यहां डीजल का भाव तेजी के साथ 88.06 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नोएडा की औद्योगिक इकाइयों में मंगलवार को रहेगा लॉक डाउन।

पुलिस को हिंसा भड़काने वाले हमजा अली मजारी और जमील जमालियों की...

“जॉब छोड़कर गुजारा भत्ता से बचना” अब आम चाल? दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त संदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि कई पढ़े-लिखे पति स्वैच्छिक रिटायरमेंट लेकर...

शराब नीति केस में ED पर टिप्पणी हटाने की मांग: केजरीवाल–सिसोदिया को हाईकोर्ट ने और वक्त क्यों दिया?

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी केस में ट्रायल कोर्ट के फैसले से...