Home Breaking News Top News केरल और महाराष्ट्र के बाद इन राज्यों में भी बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले
Top Newsदिल्ली

केरल और महाराष्ट्र के बाद इन राज्यों में भी बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले

Share
Share

दिल्ली: केरल और महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में हफ्ते भर में कोरोनो वायरस के मामलों में वृद्धि देखी गई है। इनमें से कुछ जगहों पर रोजाना संक्रमण के मामलों में एक तेजी देखने को मिली है।

मामलों में यह वृद्धि वायरस में नए म्यूटेशन के डर को बढ़ा रहा है। बताया जा रहा है कि करेल और महाराष्ट्र के अलावा पंजाब और मध्य प्रदेश में भी कोविड मामले तेजी से बढ़े हैं।

शनिवार तक देश में कुल 10,977,387 कोविड-19 मामलों की पुष्टि की गई है, इनमें से पिछले 24 घंटों में 13,993 मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि 29 जनवरी के बाद यह एक दिन में दर्ज किए जाने वाले कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं।

वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में वायरोलॉजी विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. टी जैकब जॉन ने कहा कि यह देखने के लिए निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता है कि क्या वायरस के नए वेरिएंट ने अपनी जड़ें जमा ली हैं।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नोएडा की औद्योगिक इकाइयों में मंगलवार को रहेगा लॉक डाउन।

पुलिस को हिंसा भड़काने वाले हमजा अली मजारी और जमील जमालियों की...

“जॉब छोड़कर गुजारा भत्ता से बचना” अब आम चाल? दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त संदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि कई पढ़े-लिखे पति स्वैच्छिक रिटायरमेंट लेकर...

शराब नीति केस में ED पर टिप्पणी हटाने की मांग: केजरीवाल–सिसोदिया को हाईकोर्ट ने और वक्त क्यों दिया?

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी केस में ट्रायल कोर्ट के फैसले से...