Home Breaking News Top News बिजनौर: कृषि कानून के विरोध में किसान ने छह बीघा गेहूं की फसल जोतकर नष्‍ट की
Top Newsउत्तर प्रदेश

बिजनौर: कृषि कानून के विरोध में किसान ने छह बीघा गेहूं की फसल जोतकर नष्‍ट की

Share
Share

बिजनौर। चांदपुर तहसील के गांव कुलचाना निवासी किसान सोहित ने छह बीघा गेहूं की फसल जोत दी है। किसान सोहित का कहना है कि सरकार किसान की सुनने को तैयार नहीं है। कृषि बिलों के विरोध में फसल जोत दी है। किसान ने कहा कि अब वह दिल्‍ली आंदोलन में जाएगा। किसान द्वारा गेहूं की फसल नष्ट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कुलचाना निवासी संजीव कुमार के पुत्र सोहित कुमार ने शनिवार की सुबह अपने छह बीघे के खेत में खड़ी गेहूं की फसल ट्रैक्‍टर से जोतकर नष्‍ट कर दी है। किसान सोहित ने बताया कि उसके पास 13 बीघे गेहूं की फसल थी। जिसमें से खाने के लिए सात बीघा गेहूं की फसल छोड़कर अन्‍य छह बीघे के खेत को जोत दिया है। अब वह गेहुं को बचेंगे नहीं सिर्फ खाने के लिए पैदा करेंगे। किसान सोहित का कहना है कि दिल्‍ली में पिछले काफी लम्‍बे समय से किसानों का दिल्‍ली में आंदोलन चल रहा है। सरकार कृषि बिलों को वापस लेने को तैयार नहीं है। अब खडी फसल जोतकर दिल्‍ली जाने की बात कही है।

भाकियू युवा के प्रदेश अध्‍यक्ष दिगम्‍बर सिंह ने बताया कि किसान भाकियू का कार्यकर्ता है। उसने छह बीघा गेहूं की फसल नष्‍ट कर दी है और दिल्‍ली आंदोलन में शामिल होने की बात कही है।

रिपोर्ट- लोकेन्द्र कुमार

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा...

पंचेत में लगाये जा रहे सोलर प्रोजेक्ट को लेकर एसडीएम ने की डीवीसी व संग्राम समिति के साथ वार्ता।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल...