Home Breaking News Top News कोरोना के खतरे से निकलते ही देश पर छाया नया खतरा, इंसानों तक पहुंचा बर्ड फ्लू
Top News

कोरोना के खतरे से निकलते ही देश पर छाया नया खतरा, इंसानों तक पहुंचा बर्ड फ्लू

Share
Share

कोरोना संक्रमण से लड़ रही दुनिया की चिंता बढ़ सकती है। रूस ने शनिवार को कहा है कि उसके वैज्ञानिकों ने बर्ड फ्लू H5N8 स्ट्रेन का मानव तक में हुए ट्रांसमिशन का पता लगाया है। यह पहली बार है जब बर्ड फ्लू का यह स्ट्रेन इंसानों में पाया गया है। इसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन को अलर्ट कर दिया गया है। रूसी स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, ”बर्ड फ्लू (H5N8) का संक्रमण मानव तक पहुंचने की सूचना विश्व स्वास्थ्य संगठन को दे दी गई है।”

बर्ड फ्लू का यह स्ट्रेन बेहद संक्रामक है और पक्षियों के लिए जानलेवा होता है, लेकिन यह पहले कभी इंसानों में नहीं फैला था। रूस के स्वास्थ्य निगरानी विभाग के प्रमुख अन्ना पोपोवा ने कहा कि इसके वैज्ञानिकों ने वेक्टर लैब में एक पोल्ट्री फार्म के सात कर्मचारियों से स्ट्रेन का जेनेटिक मैटिरियल आइसोलेट किया है। यहां दिसंबर में बर्ड फ्लू फैला था। 

उन्होंने यह भी कहा कि इन कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर कोई गंभीर प्रभाव नहीं दिखा है, उनमें हल्के लक्षण पाए गए थे और रिकवर कर चुके हैं। पोपोवा ने इस खोज को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह समय बताएगा कि क्या वायरस म्यूटेट कर सकता है। पोपोवा ने कहा, ”ऐसे समय में इस म्यूटेशन की खोज अहम है जब वायरस में अभी मानव से मानव संक्रमण की क्षमता नहीं आई है, इससे हमें और पूरी दुनिया को संभावित म्यूटेशन के खिलाफ तैयारी का समय मिल गया है।”

WHO की वेबसाइट के मुताबिक, A (H5) वायरस से मानव संक्रमण दुर्लभ होते हैं और अक्सर उन लोगों में यह पाया जाता है जो बीमार या मरे हुए संक्रमित पक्षियों के संपर्क में रहते हैं। इससे इंसानों में भी गंभीर बीमारी या मौत हो सकती है। 2014 से नवंबर 2016 के बीच एवियन फ्लू H5N6 के 16 केस सामने आए हैं, जिनमें से 6 की मौत हो गई।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...