Home Breaking News Top News कोयला तस्करी मामला : अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CBI की टीम, थमाया नोटिस  
Top Newsपश्चिम बंगाल

कोयला तस्करी मामला : अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CBI की टीम, थमाया नोटिस  

Share
Share

पश्चिम बंगाल। कोलकाता में कोयला तस्करी मामले में CBI की एक टीम रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोयला घोटाले के मामले में अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी को समन देने के लिए सीबीआई की टीम उनके घर पहुंची। अभिषेक बनर्जी की पत्नी को सीबीआई टीम ने आज ही पूछताछ में शामिल होने का नोटिस दिया है।

बता दें कि कोयला घोटाला के केस में जांच एजेंसी पहले से ही अभिषेक बनर्जी के कई करीबियों के खिलाफ छापेमारी कर रही है। 31 दिसंबर 2020 को कोलकाता में तृणमूल यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी विनय मिश्रा के खिलाफ पशु तस्करी मामले में तलाशी अभियान चलाया गया था। मिश्रा के खिलाफ एजेंसी ने लुक आउट सकरुलर (एलओसी) जारी किया था।

कोयला तस्करी मामले में यह आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने अवैध रूप से खनन किए गए कोयले, जिसकी कीमत कई हजार करोड़ रुपये है, को पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों से चलाए गए एक रैकेट द्वारा कई वर्षों तक ब्लैक मार्केट में बेचा गया है। इस मामले में, दिसंबर के शुरुआती हफ्तों में सीबीआई ने कोलकाता के सीए गणेश बगारिया के दफ्तर में भी छापा मारा था। इस मामले में बीजेपी तृणमूल कांग्रेस को घेरती रही है। बीजेपी का आरोप है कि इसका मुख्य फायदा अभिषेक बनर्जी को हुआ है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जेएलकेएम के पश्चिम बंगाल विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी।

रांची । पश्चिम बंगाल में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं।संभवतः आगामी...

“भैया को भगा दिया, अब दीदी की बारी” – दिल्ली CM रेखा गुप्ता का ममता पर तीखा तंज

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कोलकाता दौरे पर ममता बनर्जी पर...

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: अब दावों-आपत्तियों पर ADJ रैंक जज करेंगे फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के SIR (वोटर लिस्ट क्लीन-अप) में न्यायिक...

ममता बोलीं—“बंगाल के महान व्यक्तित्वों के लिए नए प्रीफिक्स मत खोजिए”​

ममता बनर्जी ने PM मोदी के ‘स्वामी रामकृष्ण परमहंस’ लिखने पर आपत्ति...