Home Breaking News Top News दिल्ली में कोरोना पर कंट्रोल! 24 घंटे में 128 नए मामले, 157 मरीज ठीक
Top Newsदिल्लीराज्यराष्ट्रीय न्यूज

दिल्ली में कोरोना पर कंट्रोल! 24 घंटे में 128 नए मामले, 157 मरीज ठीक

Share
Share

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस (Coronavirus Cases in Delhi) के 128 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान एक मरीज की मौत हुई है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस (Coronavirus Cases in Delhi) के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 128 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत हुई है और 157 मरीज ठीक हुए हैं। दिल्ली में कोरोना मामलों की कुल संख्या 6,38,028 हो गई है। अब तक 10,901 मरीजों की मौत हुई है।

वहीं इस बीमारी की चपेट में आए 6,26,086 लोग ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना से डेथ रेट 1.71 फीसदी है। वहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या 637 है।

दिल्ली में अब तक कोरोना के 1,20,14,182 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. 24 घंटों में 42,242 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसमें 31,234 RT-PCR टेस्ट और 11,008 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या 1041 हो गई है।  471 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। एक्टिव कोरोना मामलों की दर 0.16 फीसदी हो गई है। रिकवरी दर 98.12 और कोरोना की संक्रमण दर 0.3 फीसदी है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जन जागरूकता से मलेरिया की रोकथाम संभव – सिविल सर्जन

धनबाद । जन जागरूकता व जन सहयोग से मलेरिया की रोकथाम संभव...

उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्या।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जनता दरबार का...

माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर मास्टर प्रशिक्षकों को दिया प्रशिक्षण।

माहवारी है प्रकृति का वरदान – आओ हम सब मिलकर इसका करें...

मुक बघीर संघ के सचिव व विजेता टीम के उप कप्तान ने की उपायुक्त से मुलाकात।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन से भारत क्रिकेट टीम...