Home Breaking News Top News लाल किला हिंसा : दिल्ली पुलिस ने दो मोस्ट वॉन्टेड आरोपियों को जम्मू से किया गिरफ्तार
Top Newsदिल्ली

लाल किला हिंसा : दिल्ली पुलिस ने दो मोस्ट वॉन्टेड आरोपियों को जम्मू से किया गिरफ्तार

Share
Share

दिल्ली। 26 जनवरी को किसान द्वारा आयोजित ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला में हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ा कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में दो मोस्ट वॉन्टेड आरोपियों को जम्मू से गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये दोनों आरोपी मोहिंदर सिंह खालसा और मनदीप सिंह जम्मू के रहने वाले हैं और इन्होंने 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा में अहम भूमिका निभाई थी।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जम्मू कश्मीर पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस दोनों आरोपियों को दिल्ली लेकर आ चुकी है और अब इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड में लेगी। बताया जा रहा है कि इन दोनों आरोपियों में से एक मोहिंदर सिंह यूनाइडेट कश्मीर फ्रंट का अध्यक्ष है।

इससे पहले, बीते सोमवार को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने हिंसा के दौरान लाल किला के गुंबद पर चढ़ने वाले शख्श जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जसप्रीत स्वरूप नगर में परिवार के साथ रहता है।

इससे पहले पुलिस ने इसी हिंसा के मामले में मनिंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। कई वीडियो फुटेज में मनिंदर दोनों हाथों में तलवार से करतब दिखाते हुए और लाल किला के गुम्बद चढ़ते हुए दिखाई दे रहा था।

पूछताछ में मनिंदर ने बताया था कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च में हिस्सा लेने के लिए स्वरूप नगर से वह अपने दोस्तों के साथ शामिल हुआ था। दो बाइक पर कुल छह लोग इस परेड में शामिल हुए थे।

इन्हीं छह में से एक मनिंदर और दूसरा जसप्रीत था। फुटेज में गुम्बद पर मनिंदर तलवार लेकर खड़ा है जिसके बगल में जसप्रीत भी आक्रामक मुद्रा में दिखाई दे रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...