Home Breaking News Top News यूपी : नशे में हैवान बना जीवनसाथी, पत्नी को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा
Top Newsउत्तर प्रदेश

यूपी : नशे में हैवान बना जीवनसाथी, पत्नी को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा

Share
Share

कौशाम्बी। कायमपुर गांव में शराब के नशे में युवक हैवान बन गया। विवाहिता को निर्वस्त्र करके बेरहमी से पीटा। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके नाजुक अंगों में लोहे की रॉड डाली।

पुलिस ने घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए आरोपित पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

कौशाम्बी कोतवाली के कायमपुर गांव की पीड़ित महिला ने बताया कि पांच दिन पहले शराब के नशे में धुत पति घर पहुंचा और उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। निर्वस्त्र कर पीटते हुए गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।

इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूसकर मरणासन्न समझ गांव के बाहर झाडियों के बीच फेंक दिया। दूसरे दिन होश में आने के बाद विवाहिता मायके पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। आरोप है कि नामजद शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पीड़िता को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति, जेठ व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सीओ सिटी डॉ. केजी सिंह ने बताया कि महिला के साथ पति ने मारपीट की है। अन्य आरोप निराधार हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सफिपुर CHC में बिना एक्सपायर हुए दवाएं जलाने का मामला, अधिकारियों ने जांच शुरू की

सफिपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ पर बिना एक्सपायर हुए कई...

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले: हिंदू-मुस्लिम नाम पर देश को बांटना आज का शौक

अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि...

रामनगरी अयोध्या दीपोत्सव: 26 लाख दीयों के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीये जलाकर दो गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड...

दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, श्रद्धा और एकता का बना अद्भुत नज़ारा

अयोध्या में दीपोत्सव 2025 की भव्य शुरुआत हुई, जहां 26 लाख दीयों...