Home Breaking News Top News इन पांच राज्यों से देहरादून आने वालों की बॉर्डर और एयरपोर्ट पर होगी कोरोना जांच
Top Newsउत्तराखंड

इन पांच राज्यों से देहरादून आने वालों की बॉर्डर और एयरपोर्ट पर होगी कोरोना जांच

Share
Share

उत्तराखण्ड। देश के पांच राज्यों में कोरोना मरीज बढ़ने पर उत्तराखंड में भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जाने लगी है। इन पांच राज्यों से आने वाले वाले लोगों की जिले के बॉर्डर पर कोरोना की जांच की जाएगी। इसके लिए आशारोड़ी चेकपोस्ट, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट व्यवस्था बनाई जा रही है।

कोरोना के मरीज देश में कम हुए तो करीब तीन महीने पहले अनलॉक की गाइडलाइन को देखते हुए बार्डर से कोरोना जांच प्वाइंट हटा दिए गए थे। कोरोना वैक्सीन आने के बाद देश के अधिकांश जिलों में कोरोना मरीज घट रहे हैं।

हालांकि, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, मध्यपदेश और छत्तीसगढ़ में फिर से मरीज बढ़ने लगे हैं। ऐसे में डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने आशारोड़ी बॉर्डर, रेलवे स्टेशन और जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर इन पांच राज्यों से आ रहे लोगों की कोरोना जांच शुरू करने का निर्देश दिया है।

डीएम के निर्देश पर संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम ने कोरोना जांच प्वाइंट फिर से बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह टीम हॉट स्पॉट पांच राज्यों से आने वाले लोगों की कोरोना जांच करेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...