Home दिल्ली दिल्ली : कालोनी में भरे गंदे पानी में डूबकर बच्चे की मौत
दिल्ली

दिल्ली : कालोनी में भरे गंदे पानी में डूबकर बच्चे की मौत

Share
Share

नई दिल्ली। किराड़ी विधानसभा के प्रेम नगर थर्ड के चंदन पार्क कालोनी में खाली पड़े प्लॉट में भरे पानी में डूबकर एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की उम्र 8 साल बताई जा रही है। घटना सोमवार शाम की है।

बता दें कि सोमवार शाम को हसनेन नाम का यह बच्चा घर से खेलता हुआ प्लॉट के पास पहुंचा और इस प्लॉट में गिर गया। प्लॉट में काफी पानी भरा हुआ था जिसमें वह डूब गया। दूसरे बच्चों ने घर जाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में पहुंचे लोगों ने बच्चे को बाहर निकालकर देका तो बच्चे का मौत हो चुकी थी।

फिलहाल प्रेम नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन यहां पानी निकासी का प्रबंध ना होना भी प्रशासन के ऊपर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

रिपोर्ट- जसवंत गोयल

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...