Home Breaking News Top News रोहिणी निगम जोन प्रशासन की नई पहल, अब गंदगी को ऐसे किया जायेगा साफ
Top Newsदिल्लीलाइफस्टाइल

रोहिणी निगम जोन प्रशासन की नई पहल, अब गंदगी को ऐसे किया जायेगा साफ

Share
Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान के तहत उत्तरी दिल्ली नगर निगम वार्ड 53 में रोहिणी निगम जोन प्रशासन द्वारा गार्बेज कॉम्पेक्टर और पार्क बनाया गया। जहां एक ओर गार्बेज कॉम्पेक्टर में कूड़े कचरे को खाद में बदला जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर पार्क में लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट और सेल्फी स्पॉट बनता जा रहा है। रोहिणी निगम जोन प्रशासन ने लोगों से इस अभियान को सफल बनाये रखने की अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान से धीरे-धीरे आज पूरा देश जुड़ता जा रहा है। आज हर कोई इस अभियान में अपनी हिस्सेदारी दिखा रहा है ताकि पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के सपने को साकार किया जा सके। जबकि दूसरी ओर लोगों के घरों से निकलने वाला कचरा स्वच्छ भारत अभियान में एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है। इसी को देखते हुए उत्तरी दिल्ली नगर निगम में आने वाले रोहिणी जोन के उपायुक्त के नेतृत्व में रोहिणी वार्ड 53 में एक गार्बेज कॉम्पेक्टर का निर्माण किया गया है। इस गार्बेज कॉम्पेक्टर के लगने से क्षेत्रवासियों को एकसाथ कई सुविधाएं मिल रही है। जहां एक ओर गार्बेज कॉम्पेक्टर से कूड़े कचरे को व्यवस्थित कर खाद में बदला जा रहा है, वहीं दूसरी ओर साथ में ही एक स्वच्छ और सुंदर पार्क भी बनाया गया है। जो आस पास के लोगों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र बन रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए रोहिणी जोन के उपायुक्त विवेक प्रकाश ने बताया कि हमने कुछ खास जगहों को चयनित किया जहां पर गंदगी का अंबार लगा हुआ था। इसी फेहरिस्त में वार्ड 53 में रोहिणी साउथ थाने के पास एक गार्बेज कॉम्पेक्टर का निर्माण किया। रोहिणी जोन के उपायुक्त विवेक प्रकाश ने बताया कि इस गार्बेज कॉम्पेक्टर के माध्यम से हम खासतौर पर बच्चों तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं कि वह यहां से कुछ सीखने का प्रयास करें और अपने आस पास भी लोगों को जागरूक करने का काम करें।

रोहिणी जोन के उपायुक्त विवेक प्रकाश ने बताया कि आज यह पार्क पिकनिक स्पॉट बन रहा है। उन्होने बताया कि लोग यहां पर ना केवल घूमने आ रहे हैं बल्कि दूर दूर से लोग यहां पर सेल्फी लेने भी आ रहे हैं। उपायुक्त विवेक प्रकाश ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें, और राजधानी दिल्ली सहित समस्त भारतवर्ष को स्वच्छ और सुंदर रखने में प्रशासन का साथ दें। साथ ही उन्होने स्वच्छ सर्वेक्षण ऐप के माध्यम से लोगों को इस विषय पर सुझाव देने की अपील भी की है ताकि किसी भी तरह की कमी को दूर किया जा सके और दिल्ली को स्वच्छता के लिए अच्छे पायदान पर स्थान मिल सके।

फिलहाल इसमें कोई दो राय नहीं है कि दिल्ली को स्वच्छ रखने के लिए शासन और प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि दिल्ली को स्वच्छ दिल्ली हरित दिल्ली बनाया जा सके और इसी मकसद से उत्तरी दिल्ली नगर निगम के रोहिणी जोन में प्रशासन द्वारा इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। लिहाज़ा प्रशासन के साथ साथ हमारी भी यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम भी प्रशासन के इस सराहनीय पहल में अपनी भागीदारी दिखाएं और दिल्ली को स्वच्छ रखने में शासन और प्रशासन का साथ दें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Bedtime Routine: बच्चे रात को ये 8 चीजें बिल्कुल अवॉइड करें

Bedtime Routine पीडियाट्रिक डॉक्टर के अनुसार बच्चे सोने से पहले स्क्रीन टाइम,...

2026 ग्लो ट्रेंड: ये 5 जापानी चीजें स्किन को 10 साल जवान दिखाएंगी?

जापानी स्किनकेयर के 5 सुपर इंग्रीडिएंट्स – राइस कोजिक एसिड, ग्रीन टी,...

सहरी के 5 आसान हैदराबादी रेसिपी: हल्की-हेल्दी, वजन भी कंट्रोल रहेगा!

रमजान 2026 सहरी के लिए हैदराबादी होममेकर आयशा सुल्ताना की 5 हेल्दी...