Home राष्ट्रीय न्यूज बड़े पर्दे पर आयेगी महाभारत के इस महाबली की महान गाथा, सवाल ये कि कौन निभायेगा किरदार?
राष्ट्रीय न्यूज

बड़े पर्दे पर आयेगी महाभारत के इस महाबली की महान गाथा, सवाल ये कि कौन निभायेगा किरदार?

Share
Share

नई दिल्ली। महाभारत में सूर्यपुत्र कर्ण का किरदार अपने आप में एक खास जगह रखता है। इस किरदार को लेकर सिनेमा में ज्यादा बात तो नहीं की गई लेकिन अब पूजा एंटरटेनमेंट ने कर्ण पर आधारित एक फिल्म का ‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ का ऐलान किया है।

पूजा एंटनटेनमेंट की इस फिल्म की पहली झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। फिल्म में जाने-माने कवि डॉ. कुमार विश्वास का नाम भी बतौर लेखक जुड़ा है। फिल्म को महाभारत की कहानी कर्ण के नजरिए से दिखायी जायेगी।

मंगलवार पूजा एंटरटेनमेंट के ट्विटर एकाउंट से फ़िल्म का लोगो साझा किया गया। सूर्यपुत्र महावीर कर्ण का निर्देशन और लेखन आरएस विमल कर रहे हैं, जबकि कुमार विश्वास को संवाद और अतिरिक्त स्क्रीनप्ले लिखने की ज़िम्मेदारी दी गयी है। फ़िल्म का निर्माण जैकी भगनानी, वासु भगनानी और दीपशिखा देशमुख कर रहे हैं। सूर्यपुत्र महावीर कर्ण को पैन-इंडिया रिलीज़ किया जाएगा। फ़िल्म का निर्माण हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भी किया जा रहा है।

फ़िल्म का लोगो काफ़ी इम्प्रेसिव है, जिसमें वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया है, जिससे युद्ध के दृश्य प्रभावशाली दिख रहे हैं। फ़िल्म की स्टार कास्ट की घोषणा अभी नहीं की गयी है।

कौन निभायेगा कर्ण का किरदार?

डॉ. कुमार विश्वास ने फ़िल्म को लेकर ट्वीट में लिखा- इस गुमनाम हीरो पर यह सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म बनने जा रही है। सोच रहा हूं, महाभारत के इस विश्वसनीय और सत्यवान किरदार को को कौन निभा सकता है। कुमार ने अपने ट्वीट में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और विक्की कौशल को टैग किया है।

महाभारत के युद्ध में कर्ण एक पराक्रमी योद्धा के रूप में उभरे थे। सूर्यदेव के वरदान से जन्मे कर्ण को कुंती ने जन्म होते ही त्याग दिया था, क्योंकि तब कुंती का विवाह नहीं हुआ था। कर्ण को एक सारथी ने पाला था, जिसकी वजह से उन्हें सूत-पुत्र भी कहा जाता है। कर्ण अपने समय के ज़बरदस्त योद्धा थे और दुर्योधन से मित्रता के लिए भी वो जाने जाते हैं। महाभारत के युद्ध के दौरान अपने कवच और कुंडल दान कर देने के कारण उन्हें दानवीर कर्ण के नाम से बुलाया जाता है। यह जानते हुए कि कवच और कुंडल के बिना युद्ध में वो कमज़ोर हो जाएंगे, कर्ण ने उन्हें दान कर दिया था। बीआर चोपड़ा की महाभारत में यह किरदार पंकज धीर ने निभाया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रोटरी मे नि:शुल्क नेत्र शिविर में 36 मरीजों को मिली नेत्र ज्योति

गुना (मध्यप्रदेश) जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति के अंर्तगत रोटरी क्लब एवं सदगुरु...

इंदिरासागर 20 फीट की मुख्य नगर में गिरी कार

खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र के नलवा गांव के पास इंदिरासागर...

असलम शेख की मुसलमानों को 20 प्रतिशत भागीदारी दिए जाने की मांग पर गरमाई राजनीति

असलम शेख की मुसलमानों को 20 प्रतिशत भागीदारी दिए जाने की मांग...

“नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा डॉक्टर छात्रा की निर्घृण हत्या का जाहिर निषेध”

“नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा डॉक्टर छात्रा की निर्घृण हत्या...