Home Breaking News Top News दादर नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर की मौत से हुआ पर्दाफाश, जानें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

दादर नगर हवेली के सांसद मोहन डेलकर की मौत से हुआ पर्दाफाश, जानें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने

Share
Share

दादर और नगर हवेली से सांसद मोहन सांझीभाई डेलकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण साफ हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सांसद मोहन की मौत फांसी पर लटकने के बाद दम घुटने से हुई। बता दें कि सात बार के सांसद मोहन का शव सोमवार को मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित एक होटल में मिला था।

सूत्रो के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि डेलकर 15 पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ कर गए हैं जिसे गुजराती भाषा में लिखा है। यह चिट्ठी उन्होंने अपने आधिकारिक लेटरहेड पर लिखी है। हालांकि, चिट्ठी में लिखा क्या है इसपर पुलिस ने अभी चुप्पी साध रखी है।

खबर के मुताबिक, सांसद ने संभवतः सोमवार सुबह आत्महत्या की। बता दें कि सोमवाप दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर सांसद मोहन के ड्राइवर और बॉडीगार्ड ने सबसे पहले उनका शव देखा था। पुलिस को अभी ड्राइवर और बॉडीगार्ड के बयान भी रिकॉर्ड करने हैं।

सांसद मोहन का शव मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए उनकी विसरा को फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।

खबर के मुताबिक, डेलकर के ड्राइवर ने जब सोमवार को होटल कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद ड्राइवर ने डेलकर को फोन किया जो किसी ने उठाया नहीं। इसके बाद ड्राइवर ने दादर और नगर हवेली में डेलकर के परिवार को इस बारे में जानकारी दी। परिवार ने ड्राइवर को होटल स्टाफ से कहकर कमरा खुलवाने को कहा। हालांकि,  दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से खुल नहीं सका।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...