Home Breaking News Top News ट्रैक्टर ने बकरी को कुचला, गुस्साई भीड़ ने मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला
Top Newsबिहारराज्यराष्ट्रीय न्यूज

ट्रैक्टर ने बकरी को कुचला, गुस्साई भीड़ ने मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला

Share
Share

ट्रैक्टर से बकरी कुचलने से गुस्साई भीड़ ने शनिवार शाम ट्रैक्टर पर सवार मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना बिहार के नरकटियागंज अनुमंडल के सहोदरा थाने के पिपरा चौक की है। मजदूर भीड़ के आगे गिड़गिड़ाता रहा, हाथ जोड़कर लोगों से विनती करता रहा, लेकिन भीड़ में शामिल लोगों का कलेजा नहीं पसीजा। मृत मजदूर देशबंधु गोंड (30) पिपरा गांव का रहने वाला था।

बताते हैं कि धनौजी चौक पर शनिवार की शाम एक ट्रैक्टर ने बकरी को कुचल दिया। कुचलने के बाद चालक वहां से ट्रैक्टर लेकर भागा। उसी ट्रैक्टर पर मजदूर भी सवार था। इधर, लोगों ने ट्रैक्टर को खदेड़कर पिपरा चौक पर पकड़ लिया। भीड़ को देख चालक ट्रैक्टर से कूदकर फरार हो गया। लेकिन मजदूर भीड़ के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने उसे पीटकर लहुलुहान कर दिया। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

शिकारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस टीम को अस्पताल भेजा गया है, मामले की जानकारी ली जा रही है। घटनास्थल सहोदरा थाना क्षेत्र का है। वहां की पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। इधर, सहोदरा थानाध्यक्ष अशोक कुमार साह ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भीड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उप विकास आयुक्त ने अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ।

अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव को दिलाई शपथ। धनबाद ।...

उपायुक्त ने मेयर व वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ।

मेयर ने नवनिर्वाचित उप महापौर अरुण कुमार चौहान को दिलाई शपथ। धनबाद...

उपायुक्त व एसएसपी ने धनबाद पुलिस को मिले आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत होगी कानून – व्यवस्था। धनबाद...

विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनाने को लेकर शिक्षकों का प्रशिक्षण।

बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और विद्यालय व्यवस्था सुधारने पर हुआ प्रशिक्षण। नो...