Home Breaking News Top News असम को लेकर कांग्रेस का प्लान तैयार, दो दिन के दौरे पर जाएंगी प्रियंका गांधी
Top Newsदिल्ली

असम को लेकर कांग्रेस का प्लान तैयार, दो दिन के दौरे पर जाएंगी प्रियंका गांधी

Share
Share

दिल्ली।असम विधानसभा चुनाव 2021 के लिए सभी पार्टियों ने अपना चुनाव प्रचार गेम ऑन कर दिया है। इस क्रम में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 1 मार्च से प्रचार करने असम के दो दिन के दौरे पर जा रही हैं।

चुनाव अभियान के तहत प्रियंका गांधी की यात्रा को लेकर कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। 2 मार्च को प्रियंका असम के तेजपुर शहर में एक रैली को संबोधित करेंगी।

प्रियंका पहले गुवाहाटी के एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल कामाख्या मंदिर जाएंगी, और फिर चुनाव प्रचार के लिए दूसरे शहरों में जाएंगी। प्रियंका तेजपुर सहित ऊपरी असम के अन्य हिस्सों में प्रचार करेंगी।

प्रियंका के भाई और कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी जैसे इलाकों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं, ऐसा कहा जाता है कि प्रियंका ने खुद को यूपी तक सीमित कर लिया था। हालांकि, उन्होंने सिल्चर के पूर्व सांसद सुष्मिता देव के लिए 2019 के चुनावों से पहले प्रचार किया था।

असम के अलावा, अन्य दूसरे राज्यों में जहां चुनाव होने वाले हैं, वहां की कांग्रेस इकाइयां भी चाहती हैं कि प्रियंका गांधी  उनके उम्मीदवारों के लिए प्रचार करें। केरल राज्य इकाई ने पहले ही राज्य के प्रभारी महासचिव को एक प्रस्ताव भेजा है जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा के अभियान की तारीखों का उल्लेख किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...