Home Breaking News Top News उत्तराखंड : कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
Top Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड : कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Share
Share

उत्तराखंड। हल्द्वानी में देर रात एक दर्दनाक सड़के हादसे में शादी से लौट रहे चार लोगों की मौत हो गई। हल्द्वानी में हल्दूचौड़ में बरेली-नैनीताल हाईवे पर ट्रक और ऑल्टो कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए।

मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरा नगर ठोकर निवासी टाइल्स ठेकेदार शाहिद रजा (35) अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ सितारगंज गए थे। समारोह के बाद रात शाहिद अपनी ऑल्टो कार से घर लौट रहे थे।

हल्दूचौड़ स्थित इंडियन ऑयल प्लांट के पास तेज रफ्तार ट्रक और उनकी कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में शाहिद रजा समेत उनके बेटे गॉजी (03), भतीजे अरसुल (18), आसमां (21) की चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शाहिद की पत्नी शाजिया और भाई राशिद घायल हो गए। दोनों को एसटीएच में भर्ती कराया गया है।

ट्रक और कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। कार की बॉडी काटकर लोगों को मुश्किल से बाहर निकाला गया। वहीं, सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...