Home जुर्म दिल्ली : चेन स्नैचिंग कर महिला की गर्दन पर चाकू से किया वार, मौत
जुर्मदिल्ली

दिल्ली : चेन स्नैचिंग कर महिला की गर्दन पर चाकू से किया वार, मौत

Share
Share

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर थाना इलाके में स्नैचिंग की हिला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां चेन स्नैचर ने गोद में 2 साल का मासूम लेकर पैदल जा रही महिला की पहले चेन लूटी और जब उसने विरोध किया तो चाकू घोंप दिया। स्नैचरों ने महिला के गले पर दो बार चाकू से वार किया। महिला की कुछ देर बाद अस्पताल में मौत गई। चेन स्नैचिंग और हत्या की यह पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बता दें कि सिमरन कौर जिनकी उम्र 25 साल है और 3 साल पहले ही महिला की शादी हुई थी। महिला का 2 साल का बेबी है। सिमरन आदर्श नगर इलाके में अपने मायके आई हुई थीं।  सिमरन की ससुराल पटियाला है जहां से वह मायके में आदर्श नगर आई हुई थी और इलाके के पास से ही सनी बाजार के नाम से मार्केट लगती है जहां से महिला शॉपिंग करके आ रही थी। तभी एक चोर ने महिला के गले से चेन खीचना चाहा। मगर जब महिला ने इसका विरोध कर चोर को पकड़ना चाहा तो चोर ने ताबड़तोड़ महिला के गर्दन पर दो बार चाकू से वार कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना आदर्श नगर इलाके के पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला को घायल अवस्था में फोर्टिस अस्पताल शालीमार बाग ले जाया गया जहां पर महिला सिमरन कौर की मौत हो गई है। वागदात वहां लगे सीसीटीवी कैद हो गई है स्थानीय थाना पुलिस और आला अधिकारी आरोपी की तलाश में जुट गए हैं।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।

धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक...

मां रानी ज्वेलर्स में हुई लाखों की चोरी।

गिरिडीह । शहर के कालीबाड़ी चौक के समीप मां रानी ज्वेलर्स में...