Home Breaking News Top News मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- चुनाव में हार के डर से बौखला गई हैं ममता दीदी
Top Newsपश्चिम बंगाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- चुनाव में हार के डर से बौखला गई हैं ममता दीदी

Share
Share

मध्य प्रदेश। रविवार को कोलकाता रवाना होने से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के कदमों से भी दीदी को तकलीफ हो रही है। ये तकलीफ सत्ता से बाहर जाने की तकलीफ है। अगर शांतिपूर्ण और सुरक्षित चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने कोई फैसला किया तो ममता दीदी क्यों बौखला गई हैं।

उन्होंने कहा कि सब कुछ तो खा गई दीदी और दीदी की TMC, राशन तक नहीं छोड़ा, तिरपाल तक नहीं छोड़ा, कोयला तक नहीं छोड़ा। जनता त्रस्त है। हिंसा के कारण ममता दीदी ने बंगाल को रक्त स्थान कराया है। भाजपा के 130 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है।

सीएम शिवराज ने कहा कि बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है। जनता ममता बनर्जी से त्रस्त है। ममता दीदी घबराई और बौखलाई हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनावों के बाद बंगाल में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जेएलकेएम के पश्चिम बंगाल विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी।

रांची । पश्चिम बंगाल में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं।संभवतः आगामी...

“भैया को भगा दिया, अब दीदी की बारी” – दिल्ली CM रेखा गुप्ता का ममता पर तीखा तंज

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कोलकाता दौरे पर ममता बनर्जी पर...

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: अब दावों-आपत्तियों पर ADJ रैंक जज करेंगे फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के SIR (वोटर लिस्ट क्लीन-अप) में न्यायिक...

ममता बोलीं—“बंगाल के महान व्यक्तित्वों के लिए नए प्रीफिक्स मत खोजिए”​

ममता बनर्जी ने PM मोदी के ‘स्वामी रामकृष्ण परमहंस’ लिखने पर आपत्ति...