Home उत्तराखंड खटीमा में अब बिजली मिलेगी पूरे 24 घंटे, MLA पुष्कर सिंह धामी ने किया 90 लाख के भूमिगत केबल लाइन का शिलान्यास
उत्तराखंड

खटीमा में अब बिजली मिलेगी पूरे 24 घंटे, MLA पुष्कर सिंह धामी ने किया 90 लाख के भूमिगत केबल लाइन का शिलान्यास

Share
Share

नई दिल्ली। ऊधमसिंह नगर की विधानसभा क्षेत्र खटीमा के लोहिया हेड में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा एक करोड़ 90 लाख की लागत से बनने वाली 33 केवी पोषक भूमिगत केबल लाइन का शिलान्यास विधायक पुष्कर सिंह धामी ने किया।

गौरतलब है कि बारिश और अन्य आपदा के समय विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से उद्योगों के साथ-साथ आम जनजीवन पर भी इसका काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। जिसको लेकर क्षेत्र की मांग पर यह निर्माण कराया जा रहा है। वहीं खटीमा विधायक धामी ने बताया कि बरसात, आंधी और तूफान से विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने और ब्रेकडाउन के कारण उद्योगों तथा उद्योगों में काम करने वाले लोगों पर काफी प्रभाव पड़ता था। जिसको लेकर एक करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से भूमिगत केबल लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही कहा कि भूमिगत बिजली की लाइन बनने से खटीमा के उद्योगों को चौबीस घंटे बिजली मिल सकेगी जो क्षेत्र के उद्योगों की सालों की मांग थी वह जल्द पूरी होने जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

अंकिता भंडारी केस: VIP का चेहरा बेनकाब होगा? CM ने CBI प्रोब का ऐलान किया

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच...

उत्तराखंड हाइड्रो प्रोजेक्ट टनल में ट्रेन हादसा: 60 घायल, 10 गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे

उत्तराखंड के चमोली में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में दो लोको ट्रेनें...

देहरादून में नॉर्थईस्ट छात्र की हत्या: राहुल का सवाल – ‘हमारा देश नफरत का शिकार क्यों बन रहा?’

देहरादून में ट्रिपुरा के छात्र एंजेल चाकमा की नस्लीय हत्या पर राहुल...