Home Breaking News Top News उत्तराखंड में कॉलेज पूरी तरह खुले,छात्रों की कम संख्या लेकिन उत्साह में कमी नहीं
Top Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड में कॉलेज पूरी तरह खुले,छात्रों की कम संख्या लेकिन उत्साह में कमी नहीं

Share
Share

उत्तराखंड। एक साल बाद कॉलेज पूरी तरह दोबारा खुल गए हैं। छात्रों की कम संख्या के बावजूद भी छात्रों में कॉलेज खुलने को लेकर काफी उत्साह है।

काॅलेज आने के लिए अभिभावकों की सहमति अनिवार्य है। सोमवार को पहले दिन छात्रों की भीड़ कम रही लेकिन छात्रों में उत्साह देखने को मिला।

कॉलेज आने के लिए छात्रों के लिए मास्क को अनिवार्य किया गया है। अध्यापक व छात्रों की सुरक्षा के लिए काॅलेज परिसर को ठीक ढंग से सैनिटाइज किया गया है।

छात्रों को सख्त से सख्त हिदायत दी गई है कि वह सोशल डिस्टेंस का पालन करने के साथ ही सीटिंग प्लान का भी अनिवार्य तौर से पालन करें।

प्रदेशभर के के डिग्री कॉलेजों और विवि में एक मार्च से नियमित रूप से कक्षाएं शुरू हो गई हैं। अभी तक कोरोना महामारी के कारण पहले एवं अंतिम सेमेस्टर के छात्र ही प्रेक्टिकल के लिए कॉलेज आ रहे थे।

अब सरकार ने सभी कक्षाएं ऑफलाइन संचालित करने का निर्णय ले लिया है। कोविड के कारण बंद उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने के क्रम में सरकार ने गत 15 दिसंबर से कॉलेजों में आंशिक रूप से छात्रों का प्रवेश बहाल किया था।

लेकिन, अब उच्च शिक्षा विभाग ने सभी डिग्री कॉलेजों में नियमित पढ़ाई को हरी झंडी देने के बाद कॉलेज खुल गए हैं। यह आदेश सरकारी और निजी विवि पर एक समान ही लागू होगा।

प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा आनंदवर्द्धन ने बताया, कोविड के हालात अब सामान्य हो चुके हैं। इसलिए, सभी कॉलेजों को नियमित पढ़ाई शुरू करने को कहा गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...