Home Breaking News Top News इस साल झुलसायेगी गर्मी, अभी से कर लें ये इंतजाम; मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Top Newsलाइफस्टाइल

इस साल झुलसायेगी गर्मी, अभी से कर लें ये इंतजाम; मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Share
Share

नई दिल्ली। ग्लोबल वार्मिंग अभी से ही अपनी मौजूदगी का एहसास कराने लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल गर्मी उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के अलावा पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में भी सामान्य तापमान से अधिक रहेगी। मौसम विभाग ने सोमवार को मार्च से मई तक के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए ये बात कही। हालांकि दक्षिण और उससे लगे मध्य भारत में तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

इस वर्ष गर्मियों में देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में दिन का तापमान सामान्य से ज्‍यादा रहेगा।

मौसम विभाग ने एक बयान जारी कर कहा कि इस वर्ष गर्मियों में देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। हालांकि, दक्षिण भारतीय प्रायद्वीप और उससे लगे मध्य भारत के इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है। बताते चलें कि देश के कई हिस्सों में फरवरी के आखिरी दिनों से ही दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान का यह रुझान आगे भी बने रहने की संभावना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Bedtime Routine: बच्चे रात को ये 8 चीजें बिल्कुल अवॉइड करें

Bedtime Routine पीडियाट्रिक डॉक्टर के अनुसार बच्चे सोने से पहले स्क्रीन टाइम,...

2026 ग्लो ट्रेंड: ये 5 जापानी चीजें स्किन को 10 साल जवान दिखाएंगी?

जापानी स्किनकेयर के 5 सुपर इंग्रीडिएंट्स – राइस कोजिक एसिड, ग्रीन टी,...

सहरी के 5 आसान हैदराबादी रेसिपी: हल्की-हेल्दी, वजन भी कंट्रोल रहेगा!

रमजान 2026 सहरी के लिए हैदराबादी होममेकर आयशा सुल्ताना की 5 हेल्दी...

Chhatrapati Shivaji Maharaj के समुद्र किलों का रहस्य: कौन सा किला आज भी दुश्मन को डराता है?

Chhatrapati Shivaji Maharaj के महाराष्ट्र के 7 प्रमुख सागरी किले – सिंधुदुर्ग, विजयदुर्ग,...