Home Breaking News Top News घर की दहलीज पार कर आसमान की ओर टकटकी बांधे देखती रही दुल्हन, लेकिन विदाई के लिए नहीं आया उड़न खटोला
Top Newsलाइफस्टाइल

घर की दहलीज पार कर आसमान की ओर टकटकी बांधे देखती रही दुल्हन, लेकिन विदाई के लिए नहीं आया उड़न खटोला

Share
Share

नई दिल्ली। इंसान के जीवन का सबसे हसीन सपना होता है उसकी शादी, ऐसे में अगर दुल्हन की विदाई उड़न खटोले यानी हेलीकॉप्टर से की जाए तो वो लम्हा सुनहरे अक्षरों में लिखा जाता है। ग्रेटर नोएडा में शादी को यादगार बनाने के लिए लड़के पक्ष की ओर से एक हेलीकॉप्टर बुक किया गया था लेकिन ऐन मौके पर हेलीकॉप्टर नहीं पहुंचा।

घर की दहलीज पार कर दुल्हन विदाई के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए हेलीकॉप्टर की राह ताकती रही और आखिर तक जब वो नहीं आया तो उसे गाड़ी से ही विदा होना पड़ा। दुल्हन की ये इच्छा अधूरी ही रह गई। दोनों परिवार के लोगों में अब इस बात को लेकर गुस्सा है कि कंपनी की ओर से इस बारे में पहले कुछ बताया भी नहीं गया। वो लोग इंतजार करते रहे। अब वो अपना पैसा वापस लेने के लिए थाने और हेलीकॉप्टर सर्विस आफिस के चक्कर लगा रहे हैं।

तीन लाख 65 हजार रुपये की रकम देकर लड़के पक्ष ने दुल्हन की विदाई के लिए हेलीकॉप्टर बुक कराया था, लेकिन न तो विदाई के लिए हेलीकॉप्टर आया और न ही जमा रकम वापस की गई। उड़न खटोले के इंतजार में दुल्हन की निगाहें आसमान देखती रहीं।

क्या है पूरा मामला?

नोएडा सेक्टर 82 के रहने वाले कोमल सिंह यादव ने अपने बेटे दीपक की शादी 11 दिसंबर 2020 को की थी। शादी के बाद दुल्हन की विदाई के लिए ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र स्थित खैरपुर गुर्जर गांव के प्रभु हैली सर्विस से हेलीकॉप्टर बुक कराया था। रकम जमा करने के बाद भी जब कोमल यादव की नई नवेली बहू की विदाई के लिए हेलीकॉप्टर नहीं आया तो उन्होंने हैली सर्विस के अजय माहला व दीपक से बात की।

आरोप है कि आरोपितों ने रकम देने से इंकार कर दिया। दो महीने तक पीड़ित उनके चक्कर काटता रहा। अब आरोपितों ने रुपये मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर कोमल की तरफ से मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने अजय व दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भुवनेश्वर शर्मा, ईकोटेक तीन कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जब हेलीकाप्टर बुक कराया गया तो जो रकम कोमल द्वारा जमा कराई गई थी वह बुकिंग राशि के साथ किराया राशि भी थी। रकम नहीं वापस करने व धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Bedtime Routine: बच्चे रात को ये 8 चीजें बिल्कुल अवॉइड करें

Bedtime Routine पीडियाट्रिक डॉक्टर के अनुसार बच्चे सोने से पहले स्क्रीन टाइम,...

2026 ग्लो ट्रेंड: ये 5 जापानी चीजें स्किन को 10 साल जवान दिखाएंगी?

जापानी स्किनकेयर के 5 सुपर इंग्रीडिएंट्स – राइस कोजिक एसिड, ग्रीन टी,...

सहरी के 5 आसान हैदराबादी रेसिपी: हल्की-हेल्दी, वजन भी कंट्रोल रहेगा!

रमजान 2026 सहरी के लिए हैदराबादी होममेकर आयशा सुल्ताना की 5 हेल्दी...

Chhatrapati Shivaji Maharaj के समुद्र किलों का रहस्य: कौन सा किला आज भी दुश्मन को डराता है?

Chhatrapati Shivaji Maharaj के महाराष्ट्र के 7 प्रमुख सागरी किले – सिंधुदुर्ग, विजयदुर्ग,...