Home Breaking News Top News CM शिवराज सिंह चौहान के मंत्री ओपीएस भदौरिया के भतीजे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
Top Newsबिहार

CM शिवराज सिंह चौहान के मंत्री ओपीएस भदौरिया के भतीजे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Share
Share

बिहार। भिंड के गोरमी थाने के अकलोनी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रदेश के राज्यमंत्री के रिश्ते में भतीजे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि वारदात को रात में अंजाम दिया गया है।

युवक का शव सुबह पड़ोस के गांव अछाई में सड़क किनारे पड़ा मिला है। घटना की सूचना पर गोरमी पुलिस मौके पर पहुंची है, साथ ही शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि, युवक रात में दूसरे गांव क्यों आया था और हत्या किसने की है? वहीं पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना भिंड के गोरमी थाना स्थित अछाई गांव की है। मृतक मिथुन इसी गांव के पड़ोसी गांव अकलोनी का रहने वाला है और वह प्रॉपर्टी का काम करता था। बताया जा रहा है कि, वह अकलोनी निवासी प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के परिवार का ही है और रिश्ते में भतीजा लगता है।

परिजनों के मुताबिक, मिथुन रात को 11 बजे घर में बिना किसी को बताए चला गया था। वहीं, काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। सुबह परिजनों को पता चला कि अकलोनी से आधा किलोमीटर दूर अछाई गांव में सीमेंट रोड के किनारे मिथुन का शव पड़ा हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पद्मश्री डॉ. विमल जैन के हाथों पूनम कुमार को ‘श्रेष्ठ महिला सम्मान 2026

महिला दिवस पर BFTAA द्वारा पद्मश्री डॉ. विमल जैन के हाथों पूनम...

जदयू परिवार में एक नया अध्याय जुड़ गया – संजय कुमार झा

पटना । जनता दल (यूनाइटेड) परिवार में एक नया अध्याय जुड़ गया...

BDO कृष्णा राम के मकान और पैतृक गांव में एक साथ छापेमारी।

आय से अधिक संपत्ति मामले में BDO कृष्णा राम के मकान और...

हीरो राजन कुमार को मिला दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान।

भागलपुर (बिहार) । भागलपुर के स्थानीय गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर में...