Home क्राईम टोयोटा शोरूम के पास में फायरिंग करने वाला राहुल सिंह गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

टोयोटा शोरूम के पास में फायरिंग करने वाला राहुल सिंह गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

Share
Share

रांची । विगत 04 फरवरी को लगभग शाम 5 बजे टोयोटा शोरूम के समीप विकास अस्पताल के पास अज्ञात के द्वारा हवाई फायरिंग किया गया था। इस संदर्भ में सदर (मेसरा) थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया था। 17 फरवरी को वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बी.आई.टी मेसरा ओ.पी अन्तर्गत विकास अस्पताल में फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी कोकर चौक स्थित सुन्दर विहार में छुपे हुए हैं। इस संबंध में वरीय पदाधिकारी द्वारा एक छापामारी दल का गठन किया गया तथा विधिवत छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान अमन कुमार ठाकुर उर्फ छोटु को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना में प्रयुक्त हथियार, गोली एवं मोटरसाईकिल एवं पहने हुए कपड़ा तथा चप्पल अपने घर में छिपा कर रखने की बात सामने आई। जिसके बाद उसके निशानदेही पर पांचा स्थित घर में छापामारी कर घटना में प्रयुक्त सामाग्री बरामद किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त अमन कुमार ठाकुर के निशानदेही पर अन्य अभियुक्त करन कुमार उरांव, विशाल मुण्डा, सेंटू सिंह, रामानन्द कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी :-

  1. एक पिस्टल तथा दो जिन्दा गोली ।
  2. ब्लू रंग का एक अपाची मोटरसाईकिल, जिसे काला रंग से रंगा हुआ।
  3. मोबाईल फोन 06
  4. हेलमेट, कपड़ा एवं चप्पल

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-

  1. अमन कुमार ठाकुर उर्फ छोटु उम्र करीब 20 वर्ष, पिता स्व० दिनेश ठाकुर, पता सा० गुड्डु पाचा, पो० पाचा, थाना ओरमांझी, जिला रांची।
  2. करन कुमार उरांव उम्र करीब 25 वर्ष, पे० कजरू उरांव, सा० असवा, पो० गोसाई बलिया, थाना बड़कागॉव, जिला हजारीबाग।
  3. विशाल मुण्डा उम्र करीब 24 वर्ष, पे० बीरेन्द्र मुण्डा, सा० चुटू पाचा, मंडाटांड, थाना ओरमांझी, जिला रॉची।
  4. सेंटू सिंह उम्र करीब 21 वर्ष, पिता स्व० अवधेश सिंह, सा० ट्रांसपोर्ट नगर, कुज्जू, थाना माण्डू (कुज्जू ओ०पी०), जिला रामगढ़।
  5. रामानन्द कुमार उम्र करीब 19 वर्ष, पे० शुक्ला यादव, सा० ट्रांसपोर्ट नगर, कुज्जू, थाना माण्डू (कुज्जू ओ०पी०), जिला रामगढ़।

आपराधिक इतिहास :-

अभियुक्त अमन कुमार ठाकुर :-

  1. माण्डू (कुज्जू ओ०पी०) थाना कांड सं0-197/2024, दिनांक 26.08.2024 धारा-103(1)/3(5) भा.न्या.स. एवं 27 आर्म्स एक्ट

अभियुक्त करन कुमार उरांव :-

  1. माण्डू (कुज्जू ओ०पी०) थाना कांड सं0-197/2024, दिनांक 26.08.2024 धारा-103 (1)/3(5) भा.न्या.स. एवं 27 आर्म्स एक्ट
  2. रातु थाना कांड सं0-338/22, दिनांक 13.10.22 धारा-385 भा.द.वि. एवं 17 CLA Act.
  3. पिठौरिया थाना काण्ड सं0-164/22 धारा-387 भा.द.वि. एवं 17 CLA Act.
  4. सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-443/22 धारा-387/506 भा.द.वि. एवं 17 CLA Act.
  5. बरियातु थाना काण्ड सं0-63/25, दिनांक 15.03.25 धारा-109/3(5) भा.न्या.सं. एवं 27 आर्म्स एक्ट
  6. बड़कागांव थाना काण्ड सं0-268/22, धारा-147/148/149/385/387 भा.द. वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट
  7. कर्रा थाना काण्ड सं0-21/2025, दिनांक 08.03.2025 धारा-111/61(2)/3(5) भा.न्या.सं. एवं 25 (1-बी) ए/26 (6)/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 CLA Act.

अभियुक्त सेंटू सिंह :-

  1. कर्रा थाना काण्ड सं0-21/2025, दिनांक 08.03.2025 धारा-111/61 (2)/3(5) भा.न्या.सं. एवं 25 (1-बी) ए/26 (6)/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 CLA Act.

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एंव बलः-

1.पुलिस उपाधीक्षक सदर संजीव कुमार बेसरा।

2.पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सदर कुलदीप कुमार।

  1. पु०अ०नि० सह ओ०पी० प्रभारी, मेसरा, अजय कुमार दास।
  2. पु०अ०नि० बसंत कुमार, मेसरा ओ०पी०।
  3. पु०अ०नि० अभय कुमार, मेसरा ओ०पी० ।
  4. स०अ०नि० शाह फैसल, प्रभारी तकनीकी शाखा, रांची।
  5. आरक्षी प्रवेश कमार, तकनीकी शाखा,रांची।
  6. स०अ०नि० अंजय कुमार, मेसरा ओ०पी० ।
  7. स०अ०नि० संतोष कुमार सिंह, मेसरा ओ०पी० ।
  8. हवलदार-322 सम्मेलन लुगून, रिजर्व गार्ड मेसरा ओ०पी० ।
  9. हव०/730 सुखदेव प्रसाद मंडल, रिजर्व गार्ड, मेसरा, रांची।
  10. आरक्षी अजमत अंसारी, तकनीकी शाखा, रांची।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सामान्य प्रेक्षक ने किया प्रशिक्षण केंद्र का दौरा।

धनबाद । धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो ने श्री...

​अतिक्रमण हटाने के दौरान सब्जी विक्रेताओं का फूटा गुस्सा,अधिकारियों से हुई तीखी बहस।

खनियांधाना (म.प्र) : खनियांधाना नगर परिषद और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम...

अकबरपुर तहसील में अधिवक्ता समिति का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।

कानपुर देहात । कानपुर देहात की अकबरपुर तहसील में अधिवक्ता समिति के...

मतगणना कार्य सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां जारी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने ट्रांसपोर्ट नगर अवस्थित मतगणना स्थल...