Home झारखण्ड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में अशोक कुमार सिंह ने की मुलाकात।
झारखण्डराज्य

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में अशोक कुमार सिंह ने की मुलाकात।

Share
Ashok Kumar Singh met at the residential office of Congress State President.
Share

धनबाद/रांची । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक कुमार सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी के सफल गठन पर उन्हें शुभकामनाओं के साथ बधाई दी।मौके पर प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह ने प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी गठन पर प्रदेश अध्यक्ष सहित शीर्ष नेतृत्व एवं सभी पदाधिकारीयों को शुभकामनाओं के साथ बधाई देते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व,प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी के द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मुझे जो जिम्मेवारी दी गई है।विश्वास दिलाता हूं कि उस महत्वपूर्ण जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा,ईमानदारी समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सफल प्रयास करेंगे।आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश झारखंड में कांग्रेस संगठन को धारदार सशक्त व मजबूत बनाने की दिशा में एक मिसाल कायम किया है। इनके नेतृत्व में पूरे राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और राज्य के सभी जिलों के संगठन में मजबूती के साथ-साथ झारखंड के सभी लोकसभा,विधानसभा क्षेत्र के प्रखंडों,नगरों के पंचायत,वार्ड एवं बूथ स्तर पर संगठन काफी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐतिहासिक रूप से संगठन के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर संपादित की जा रही है।हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में पूरे राज्य के सभी जिलों में कांग्रेस संगठन सशक्त व मजबूत होगा।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अशोक सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बनने पर बधाई देते हुए कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा अशोक कुमार सिंह को दी गई जिम्मेवारी पूरी निष्ठा ईमानदारी समर्पण और सक्रियता के साथ निभाते हुए संगठन को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य की संगठन की आवाज हर आम और खास तक पहुंचे।अशोक कुमार सिंह उस आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य एक जिम्मेदार पदाधिकारी के रूप में करेंगे।वे सदैव कांग्रेस संगठन के प्रति निष्ठावान रहे हैं एवं अपने विचारों,कर्मठता और सामाजिक सरोकार के माध्यम से जन-जन से जुड़े रहते हैं।इससे निश्चित रूप से संगठन के मजबूती पर बल मिलेगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आज दोपहर से सुचारू रूप से काम करेगा झारभूमि पोर्टल।

राँची : झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने...

जिला पदाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में 95 मामलों की हुई सुनवाई।

कई मामलों का मौके पर ही हुआ निपटारा। बेतिया। जिला मुख्यालय स्थित...

सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक ने सुनी जनता की समस्याएं।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जनता दरबार...

अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर मे रोजगार मेला का किया गया आयोजन।

धनबाद । शुक्रवार को अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर, बरटाँड़, धनबाद मे भर्ती-कैंप...