Home झारखण्ड ईबीसी ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों को मुखिया ने किया सम्मानित।
झारखण्डराज्य

ईबीसी ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों को मुखिया ने किया सम्मानित।

Share
The head honored the players of EBC Taekwondo Club.
Share

धनबाद । 32वाँ धनबाद डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में ईबीसी ताइक्वांडो क्लब के 7 खिलाड़ियों ने गोल्ड एवं 1 ने सिल्वर मेडल हासिल किया।इस उपलब्धि पर मंगलवार को मुखिया भीम लाल रजक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया एवं सभी खिलाड़ियों में चॉकलेट का वितरण किया।मुखिया भीम लाल रजक के आगमन पर स्वागत किया गया एवं उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
मुखिया ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी एवं कहा कि ऐसे ही पंचायत का नाम रौशन करते रहें।वहीं यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया।इसके साथ ही मुखिया ने प्रशिक्षकों को धन्यवाद दिया और पंचायत भवन में प्रशिक्षण शुरू करने को लेकर बात को रखा।बता दें कि मुख्य प्रशिक्षक लक्ष्मीकांत सिन्हा के दिशानिर्देश में ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र का संचालन विगत कई वर्षों से किया जा रहा हैं।अभी तक जिला एवं राष्ट्रीय स्तर पर यहां के खिलाड़ी खेल चुके हैं और सफलता भी प्राप्त किया हैं।
गोल्ड मेडल रिया कुमारी,अनुष्का कुमारी,शिवांगी कुमारी,रूपाली कुमारी,प्रेम रॉय,उपेंद्र कुमार एवं श्याम कुमार दत्ता ने प्राप्त किया एवं सन्टू कुमारी ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
मौके पर राष्ट्रीय प्रशिक्षक वकील खान,प्रशिक्षक दीपक कुमार बाउरी,मनोज कुमार दत्ता,गौतम यादव,शिव प्रसाद महतो,बुल्टी दत्ता,आरती देवी,शिव कुमार महतो एवं अन्य उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जर्जर बिजली तार बदलें एवं पोल की दूरी कम करें – ग्रामीण

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ...

मांडर के कैम्बो गांव के सरपंच धनबाद स्टेशन से लापता,बच्चा सुरक्षित घर पहुंचा।

मांडर (रांची) : मांडर थाना क्षेत्र के कैम्बो गांव के सरपंच (राम...

उद्यम कैम ऑन जीएसटी का जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।

उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विषयगत उद्यम कैम ऑन जीएसटी...