Home झारखण्ड बलूरी का युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता,छानबीन में जुटी पुलिस।
झारखण्डराज्य

बलूरी का युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता,छानबीन में जुटी पुलिस।

Share
Share

हंटरगंज (चतरा) : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बलुरी गांव से एक 40 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक तीन दिन पहले घर से निकला था और तब से उसका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने हंटरगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।परिजनों के अनुसार, युवक बीते तीन दिन पहले मजदूरी करने जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में युवक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। लगातार तीन दिनों तक कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने हंटरगंज थाना में लिखित आवेदन देकर युवक की बरामदगी की मांग की।परिजनों का कहना है कि युवक का किसी से कोई विवाद नहीं था और उसके गायब होने का कोई ठोस कारण समझ नहीं आ रहा है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। युवक की तलाश जारी है और परिजन उसके सकुशल मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

विपक्ष को अपराधी बताने की साजिश में जुटी मोदी सरकार, लोकतंत्र के लिए घातक – सुखदेव भगत

लोहरदगा । केंद्र की मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने और...

असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक तैयारियां तेज़।

असम । असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर...

हंटरगंज में भी ATM फ्रॉड सक्रिय,फेवीक्विक लगाकर ठगो ने 31 हजार निकाला।

एटीएम पर लिखा फर्जी हेल्पलाइन नंबर बना ठगी का हथियार। कार्ड फंसा...

इश्क कत्ल और खूनी खेल,महिला की गोली मारकर हत्या।

पूर्व पति सहित तीन लोगों पर लगा हत्या की आरोप,आरोपियों की तलाश...