Home झारखण्ड साली से शादी के चक्कर में जीजा ने साले का किया अपहरण।
झारखण्डराज्य

साली से शादी के चक्कर में जीजा ने साले का किया अपहरण।

Share
Brother-in-law kidnapped brother-in-law in order to marry sister-in-law.
Share

कोडरमा । स्कूली बच्चे की किडनैपिंग केस में जो खुलासा हुआ है, उसने पुलिसवालों को भी हैरान कर दिया है। हालांकि राहत की बात यह है कि बच्चे को बरामद कर लिया गया है। कोडरमा जिले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर 14 वर्षीय बच्चे को ना सिर्फ सकुशल बरामद कर लिया, बल्कि इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 की है, जहां 14 वर्षीय चंदन कुमार का स्कूल से घर लौटने के दौरान अपहरण कर लिया गया था। बच्चे के अचानक लापता होने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्चे की बहन ने तत्काल तिलैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

मामले की जांच को लेकर कोडरमा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी और मानवीय दोनों स्तर पर जांच को आगे बढ़ाया।जांच के दौरान पुलिस को सबसे पहले बच्चे के बहनोई पर संदेह हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चौंकाने वाला खुलासा किया।

आरोपी ने बताया कि वह अपने ही परिवार की एक विधवा मंझली साली से विवाह करना चाहता था। इसके लिए वह परिवार पर दबाव बनाना चाहता था, और इसी मकसद से उसने बच्चे के अपहरण की साजिश रची।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पिंटू कुमार और संतोष सिंह नामक दो अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया, जो अपहरण के बाद बच्चे को छिपाकर रखे हुए थे। पुलिस ने छापेमारी कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि इस पूरे कांड का मुख्य साजिशकर्ता सूरज कुमार है, जो अपहृत बच्चे की बड़ी बहन का पति है।उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। मामले की जानकारी देते हुए कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर केस का खुलासा कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में पुलिस पूरी गंभीरता से काम करती है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला-2026” का उद्घाटन।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हुए शामिल। स्वदेशी वस्तुओं...

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पहुंचे विधायक नवीन जायसवाल।

पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पहुंचे विधायक नवीन जायसवाल,सेवा कार्यों...

अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल का स्वागत।

रांची । अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत...