धनबाद । एबीजी कोलियरी के कार्यालय के पास एटक के बैनर तले उमेश भुइयां धरना पर बैठ गया।सूचना मिलने पर कोल अधिकारी पहुचे और आंदोलनकारी से वार्ता कर धरना समाप्त करवाया।उमेश ने बताया कि क्वार्टर संख्या 225 चार नंबर कॉलोनी का आठ माह पूर्व ऑनलाइन आवेदन किया था।हाउसिंग कमेटी आवेदक को क्वार्टर मेरे नाम अनुमोदित किया।लेकिन, 8 महीने समय बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा अभी तक क्वार्टर आवंटित नहीं किया है।आवास ना मिलने से पूरा परिवार कठिनाइयों का सामना कर रहा है।अगर क्वार्टर तीन दिनों के अंदर नहीं दिया गया, तो उग्र आंदोलन करेंगे।धरना पर शुकर महतो, संजय कुमार रवानी, विजय पांडे, उस्मान अंसारी, मनोज राय, नूर मियां, जयराम प्रसाद, गुड्डू मियां,संतोष झा एवं अन्य मौजूद रहें।प्रबंधक भोला भंडारी ने बताया कि 30 अप्रैल तक मामले का हल निकाल लिया जायेगा।
Leave a comment