Home झारखण्ड उपायुक्त ने किया पीसी एंड पीएनडीटी कैलेंडर का विमोचन।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने किया पीसी एंड पीएनडीटी कैलेंडर का विमोचन।

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय में पीसी एंड पीएनडीटी के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया।

वार्षिक कैलेंडर में उपयुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में रिकर्व तीरंदाजी में परचम लहराने वाली दीपिका कुमारी, मिस वर्ल्ड 2000 प्रियंका चोपड़ा, 48 वर्ष की उम्र में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला एवं झारखंड की पहली महिला एवरेस्ट विजेता प्रेमलता अग्रवाल, टेलीविजन एवं डिजिटल मनोरंजन क्षेत्र में परचम लहराने वाली युवा अभिनेत्री अनुष्का सेन, सामाजिक आंदोलन, वन संरक्षण के लिए जन आंदोलन की अगुवाई करने वाली एवं लेडी टार्जन के नाम से मशहूर जमुना टुडू सहित झारखंड की अन्य महिला हस्तियों के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश हैं।

साथ-साथ चिकित्सा सलाह के लिए डायल 104, सामाजिक सुरक्षा के लिए 181 व चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी सभी पन्नों पर अंकित है।

इसके अलावा कैलेंडर में कन्या भ्रूण हत्या को खत्म करने, रूढ़िवादी और गलत मानसिकता के बाहर निकलकर गर्भ में ही बच्चे का लिंग जांच नहीं करवाने तथा महिलाओं पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभाव को बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है।

इसके अलावा लिंग अनुपात, कन्या भ्रूण हत्या के दुष्परिणाम, कन्या भ्रूण हत्या से सामाजिक दुष्प्रभाव, लड़कियों के विरुद्ध भेदभाव का समाधान के अलावा अन्य संदेश दिए गए हैं।

इस मौके पर उपयुक्त आदित्य रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, मैं हूं धनबाद की पूजा रत्नाकर, वॉलिंटियर सचिन सिंघानिया, सोनाली कुमारी, शीशम कुमारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जलपरी शो को लेकर युवतियों ने ठेकेदार पर पैसे न देने का आरोप लगाया,FIR दर्ज।

अलीगढ़ । नुमाइश (प्रदर्शनी) में चल रहे जलपरी शो में हिस्सा लेने...

पति-पत्नी के आपसी विवाद में दोनों ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या।

अलीगढ़ । अकराबाद थाना इलाके के गांव धौरी में पति-पत्नी ने फांसी...

₹2.50 करोड़ के करीब 5 क्विंटल गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 6 फरार।

अलीगढ़ की थाना इगलास पुलिस ने गांजा तस्कर के एक गिरोह का...

उप विकास आयुक्त ने किया कृषि विज्ञान केंद्रों का निरीक्षण।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बलियापुर व धनबाद के...