Home उत्तर प्रदेश LIC कर्मचारियों की हड़ताल,सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।
उत्तर प्रदेशराज्य

LIC कर्मचारियों की हड़ताल,सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।

Share
Share

जमकर की नारेबाजी,दमनकारी श्रम संहिताओं के खिलाफ प्रदर्शन।

कानपुर देहात । कानपुर डिवीजन इन्श्योरेन्स इम्पलाइज एसोसिएशन के बैनर तले भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी की पुखरायाँ शाखा में कर्मचारियों ने जोरदार हड़ताल और विरोध प्रदर्शन किया। यह हड़ताल ऑल इंडिया इन्श्योरेन्स इम्पलाइज एसोसिएशन यानी AIIEA के आवाहन पर की गई। कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों को बीमा उद्योग और कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते हुए जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर चेतावनी भी दी।

12 फरवरी को एलआईसी की पुखरायाँ शाखा कार्यालय में कामकाज ठप रहा। कर्मचारी सुबह से ही शाखा परिसर में एकत्रित हुए और दमनकारी श्रम संहिताओं के विरोध में सभा आयोजित की। कर्मचारियों का कहना है कि केंद्र सरकार की नीतियां सार्वजनिक क्षेत्र के बीमा उद्योग को कमजोर करने की सुनियोजित कोशिश का हिस्सा हैं।
प्रदर्शनकारियों ने एलआईसी में क्लास-3 और क्लास-4 पदों पर नई भर्ती की मांग को प्रमुखता से उठाया।

वही पुखरायां ब्रांच मैनेजर वरुण झा ने बताया कि कि लगातार कम होती कर्मचारी संख्या से काम का दबाव बढ़ रहा है, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है।

वहीं शैलेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि सरकार अगर कर्मचारियों और बीमा उद्योग से जुड़े मुद्दों पर गंभीर है तो यूनियनों के साथ नियमित और व्यवस्थित वार्ता सत्र आयोजित किए जाएं। हमारी मांगें जायज हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।”

कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नीतियों में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा।
हड़ताल सभा में केडीआईईए के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी,आर.के. यादव, निधि सोनकर, सूरज शुक्ला, नरेन्द्र कुमार, सतेन्द्र श्रीवास्तव, निखिल द्विवेदी, कुमारी नीलम, विमल कुमार, सौरभ सान्याल, हिमांशु दीक्षित, सुधीर कुमार, बृजेश कुमार, जी.पी. कुशवाहा और प्रशांत निगम सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...